भाई को राखी बांधने गई थी बहन, रास्ते में हुआ ऐसा दर्दनाक हादसा कि पति और बेटी को साथ उसकी भी मौत

Published : Aug 02, 2020, 04:22 PM IST
भाई को राखी बांधने गई थी बहन, रास्ते में हुआ ऐसा दर्दनाक हादसा कि पति और बेटी को साथ उसकी भी मौत

सार

राजस्थान में एक दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। जहां देखते ही देखते चंद पलों में एक पूरा परिवार मौत के मुंह में समा गया। बताया जाता है कि यह पूरा हादसा बांध पर सेल्फी लेने के चक्कर में हुआ।   

टोंक, राजस्थान में एक दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। जहां देखते ही देखते चंद पलों में एक पूरा परिवार मौत के मुंह में समा गया। बताया जाता है कि यह पूरा हादसा बांध पर सेल्फी लेने के चक्कर में हुआ। 

बेटी को बचाने के चक्कर में पूरे परिवार की मौत
दरअसल, यह हादसा टोंक जिले के उनियारा में गलवा बांध पर रविवार को हुआ। जहां एक बच्ची सेल्फी लेने के दौरान पांव फिसलने से बांध में जा गिरी बेटी को डूबता देख उसके माता-पिता ने भी बचाने के लिए छलांग लगा दी। देखते ही देखते कुछ देर बाद तीनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही डीएसपी कालूराम वर्मा, थाना प्रभारी राधाकिशन मीणा मौके पर पहुंचे तो तीनों के शव नदी में तैर रहे थे।
 
भाई के यहां राखी बांधने गया था पूरा परिवार
बता दें कि मृतका संजू अपने पति मान सिंह और बेटी लवीया के साथ बाइक से मुंह बोले भाई एक टीचर के यहां पर राखी बांधने के लिए गई थी। राखी देने के बाद वह लोग लौटते वक्त गलवा बांध में घूमने चले गए। जहां उनकी बेटी लवीया बांध के किनारे सेल्फी लेने लगी। कुछ देर बाद उसका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरी।  

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी
Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट