नाबालिग उम्र से रेप करना शुरू किया और 8 साल तक करता रहा हैवानियत, पीड़िता ने सुनाई अपनी दर्दभरी कहानी

Published : Nov 29, 2021, 09:36 PM IST
नाबालिग उम्र से रेप करना शुरू किया और 8 साल तक करता रहा हैवानियत, पीड़िता ने सुनाई अपनी दर्दभरी कहानी

सार

यह मामला राजस्थान के बूंदी जिले को सोमवार को सामने आया है, जब पीड़िता हिम्मत करके भाई के साथ पुलिस थाने पहुंची और अपनी दर्दभरी कहानी सुनाई। साथ ही आरोपी के आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

बूंदी. राजस्थान में महिलाओं और बच्चियों के साथ तेजी से अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले 6 महीने में जिस तरह से वारदातें सामने आई हैं वह हैरान करने वाली हैं। ठीक इसी तरह बूंदी से एक हैवानियत का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां  एक युवती ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ 8 साल तक रेप किया गया।

8 साल बाद हिम्मत करके थाने पहुंची पीड़िता
दरअसल, यह मामला  बूंदी जिले को सोमवार को सामने आया है, जब पीड़िता हिम्मत करके भाई के साथ पुलिस थाने पहुंची और अपनी दर्दभरी कहानी सुनाई। साथ ही आरोपी के आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ब्रजभान ने बताया कि की मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस को सुनाई अपनी दर्दभरी कहानी
पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि आरोपी ने पहली बार उसके साथ जब रेप किया तब वो नाबालिग थी। महिला ने बताया कि साल 2012 में मेरे पिता की मौत हो गई थी। उसके एक साल के बाद आरोपी ने मेरे मुझे शादी का झांसा देकर रेप की घटना को अंजाम दिया। वह आए दिन मेरा शोषण करता रहा। जब कभी शादी की बात करता तो वह इसको टाल देता था।

आरोपी की बात सुनकर पीड़िता मरने चली...
पीड़िता ने कहा-में जब कभी शादी की बात करता तो वह इसको टाल देता था। फिर एक दिन उसने शादी करने की बात सिर से खारिज कर दी। उसकी यह बात सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा और मेंने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया। फिर जहर की गोलियां खा लीं। परिवार के लोगों ने किसी तरह मुझे अस्पताल पहुंचाया और मेरी जान बचा ली।


यह भी पढ़ें-बेटियां घर में ही सुरक्षित नहीं: Dholpur में पिता करता था 13 साल की बच्ची का यौन शोषण, प्रिंसिपल को बताई पीड़ा

दरिंदगी की हदें पार: 7 दिन बाद होनी थी शादी, रेप नहीं कर सका तो फोड़ी आंख, अश्लील वीडियो बना करता था ब्लैकमेल

Rajasthan: 52 साल के BJP MLA पर 38 साल की महिला ने 2 साल तक रेप करने का लगाया आरोप

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल
Weather Update 19 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश, यूपी में भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट