शादी के 4 माह बाद दुल्हन को मरना पड़ा, बताई हैवान पति की क्रूरता..कैसे ससुर के सामने किया निर्वस्‍त्र

Published : Jul 26, 2021, 12:38 PM IST
शादी के 4 माह बाद दुल्हन को मरना पड़ा, बताई हैवान पति की क्रूरता..कैसे ससुर के सामने किया निर्वस्‍त्र

सार

हैवान पति ने अपनी पत्नी को दहेज के नाम पर पिता के सामने निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने दुखी होकर सुसाइड कर लिया। हैरानी की बात यह है कि मृतका की चार महीन पहले अप्रैल में शादी  हुई थी। मरने से पहले महिला ने पति का जो क्रूर कहानी बताई है वह बेहद शर्मनाक है।

भीलबाड़ा (राजस्थान). देशभर में रोजाना सैंकड़ों बेटियां दहेज की बलि चढ़ा दी जाती हैं। जहां पैसों के लालची अपनी ही बहू को मौत के घाट उतार देते हैं। लेकिन राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में दहेज प्रताड़ना से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जो मानवता के नाम पर कलंक है। जहां एक हैवान पति ने अपनी पत्नी को दहेज के नाम पर पिता के सामने निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने दुखी होकर सुसाइड कर लिया। हैरानी की बात यह है कि मृतका की चार महीन पहले अप्रैल में शादी  हुई थी। मरने से पहले महिला ने पति का जो क्रूर कहानी बताई है वह बेहद शर्मनाक है।

18 साल की बहू के लिए पूरा ससुराल बना हैवान
दरअसल, यह मामला भीलवाड़ा जिले के पंडेर थाने क्षेत्र का है। जहां पति और ससुराल वालों के अत्याचार से दुखी होकर 18 वर्षीय  प्रिया नाम की महिला ने 22 जुलाई को जहर खा लिया। इसके बाद परिजनों ने उसे कोटा के एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन, इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पीड़िता के मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंडेर थानाप्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि इस संबंध में पति विक्रम, ससुर मुकेश, सास नेतल, ननंद अनु, ससुराल पक्ष के रोहिताश, सीमा, राहुल, मीना और कविता के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।

मरने से पहले महिला ने बताई क्रूर पति की कहानी
मृतका ने खुदखुशी से पहले अपनी दुखभरी काहानी एक वीडियो में रिकॉर्ड की इसके बाद सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया। महिला ने कहा शादी के बाद मेरे पति मुकेश सांसी ने मेरी जिंदगी नरक बना दी। वह अपने घरवालों के साथ मिलकर रोजाना देहज के नाम पर मारपीट करता था। एक दिन तो हद तब हो गई जब मुकेश ने मारपीट के बाद ससुर के सामने मेरे कपड़े फाड़ निवस्त्र कर दिया। मैं हाथ जोड़कर सभी से विनती करती रही, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी।

पिता बोले-4 महीन पहले ही उसे दुल्हन बनाकर किया था विदा
मृतका के पिता भैरूलाल ने बताया कि उन्होंने अपनी 8 वर्षीय बेटी प्रिया की शादी पंडेर के रहने वाले मुकेश सांसी के साथ 26 अप्रैल 2021 में की थी। लेकिन मुझे क्या पता था कि वह हैवानों को अपनी बेटी देने जा रहे हैं। जहां शादी के बाद 20 दिन बाद ही वह बेटी को दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने लगे थे। आए दिन उसके साथ मारपीट करते और गंदी हरकतों को अंजाम देते। पति के अत्याचारों से परेशान होकार मायके में रहने लगी थी। लेकिन काफी मना करन के बाद वह दोबारा ससुराल चली गई। हमे क्या पता था कि वह अब नहीं लौटेगी।
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट
Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा