हमे कोरोना से बचना है तो इस बुजुर्ग की तरह करना होगा ये काम, जो लाखों लोगों के लिए बना मिसाल

Published : Oct 21, 2020, 07:14 PM IST
हमे कोरोना से बचना है तो इस बुजुर्ग की तरह करना होगा ये काम, जो लाखों लोगों के लिए बना मिसाल

सार

हरिशंकर को कई सालों पहले किडनी की समस्या हुई थी। जिसका इलाज कराने के लिए वो बूंदी से मुंबई गए थे। जहां के एक निजी अस्पताल में उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उनको धूल और धुंए से बचने के लिए मास्क लगाने को कहा।

बूंदी (राजस्थान). जब तक कोरोना का कोई इलाज मिल नहीं जाता तब तक मास्क ही इस महामारी की पहली वैक्सीन है। केन्द्र और राज्य सरकारों ने भी इसे सभी को अनिवार्य रुप से लगाने को कहा है। लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग लापरवाही बरतते हैं। इसी बीच राजस्थान के एक शख्स की अनोखी कहानी सामने आई है। जो पिछले 26 साल से अपने मुंह पर मास्क लगा रहा है। जो इस संकट के दौर में लोगों के लिए मिसाल बना हुआ है। अगर इस महामारी को मात देनी है तो हमको भी इसी तरह लगातार मास्क लगाना होगा। 

बुजुर्ग ने मास्क को बनाया जिंदगी का अहम हिस्सा
दरअसल, इस बुजुर्ग शख्स का नाम हरिशंकर गुर्जर है जो बूंदी जिले के चमावली गांव के रहने वाले हैं। वह पिछले 26 बरसों से लगातार मास्क लगा रहे हैं। डॉक्टरों ने कुछ समय के लिए उनको मास्क लगाने को कहा था, लेकिन अब उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है यह मास्क। जिसक वह भोजन करते वक्त ही निकालते हैं।

यह है मास्क लगाने के पीछे की कहानी
बता दें कि हरिशंकर को कई सालों पहले किडनी की समस्या हुई थी। जिसका इलाज कराने के लिए वो बूंदी से मुंबई गए थे। जहां के एक निजी अस्पताल में उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उनको धूल और धुंए से बचने के लिए मास्क लगाने को कहा। बस डॉक्टरों की सलाह को उन्होंने पत्थर की लकीर मान लिया और मास्क को निरंतर लगाने लगे।

लाखों लोगों के लिए मिसाल बने बुजुर्ग
मीडिया से बात करते हुए  हरिशंकर गुर्जर ने कहा कि मुझे शुरूआत में कुछ दिन तक अटपटा लगा था। लेकिन फिर मैंने सोचा कि मेरी जरा सी लापरवाही से जान तक जा सकती है। तो फिर मैंने ठान लिया जान है तो जहान, अब जब तक जिंदा रहूंगा चेहरे पर मास्क लगाऊंगा। फिर चाहे कुछ ही क्यों ना हो जाए इसको नहीं उतारूंगा। बुजुर्ग का यह संकल्प आज कोरोना कॉल में लाखों लोगों के लिए मिसाल बना हुआ है।
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट