कांग्रेस शासित राजस्थान का ये कैसा हाल? लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक को मार डाला, आप भी देखिए हैवानियत..

Published : Oct 09, 2021, 04:42 PM ISTUpdated : Oct 09, 2021, 04:44 PM IST
कांग्रेस शासित राजस्थान का ये कैसा हाल? लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक को मार डाला, आप भी देखिए हैवानियत..

सार

राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने एक वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस सरकार को घेरा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक की बुरी तरह पिटाई करते दिखाई रहे हैं।  

जयपुर : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बहाने बीजेपी (bjp) ने कांग्रेस (congress) को घेरा है। वीडियो कुछ युवक दूसरे युवक की बुरी तरह पिटाई करते दिख रहे हैं। यह वीडियो कांग्रेस शासित राजस्थान (rajsthan) का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो शेयर करते हुए राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने ट्वीट कर लिखा है, राजस्थान से यूपी जाकर नौटंकी करने वाले कांग्रेसी यह वीडियो देखे। उन्होंने राहुल गांधी (Rahul gandhi) और प्रियंका (Priyanka) गांधी को भी यह वीडियो टैग किया। लक्ष्मीकांत भारद्वाज का दावा है  कि यह वीडियो हनुमानगढ़ का है।

 

युवक को पीट-पीटकर मार डाला
वीडियो में 5 लोग एक युवक को बुरी तरह पीट रहे हैं। दो आरोपी उसके हाथ और पैर को पकड़े हुए हैं, जबकि तीन आरोपी लाठी और डंडो से उसकी पिटाई कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग इसका वीडियो भी बना रहे हैं और आरोपियों को उकसाते सुनाई दे रहे हैं। युवक की पिटाई तब तक की गई जब तक उसकी जान नहीं चली गई। 

इसे भी पढ़ें-नवरात्रे: महाकाली के दर्शन नहीं कर पा रही थी 80 साल की महिला, फिर देवदूत बनकर आए दो पुलिसकर्मी

लखीमपुर मामले में राजस्थान में भी सियासत
बता दें कि 3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुरी खीरी (Lakhimpur Kheri) में हुई हिंसा के बाद योगी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस पूरे दमखम के साथ मैदान दिखाई दे रही है। कांग्रेस शासित राज्यों से पार्टी के कार्यकर्ता लखीमपुर पहुंच रहे हैं। राजस्थान में भी इसको लेकर विरोध जारी है। गुरुवार को भरतपुर जिले से लखीमपुर खीरी तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च निुकाला था। इस मार्च की अगुवाई राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने किया था। इससे पहले 6 अक्टूबर को कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) को लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जाते समय पुलिस ने मुरादाबाद में हिरासत में लिया था। वे सड़क मार्ग से लखीमपुर खीरी जा रहे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी बीजेपी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। 

क्या कहना है बीजेपी का?
राजस्थान समेत देशभर में बीजेपी कांग्रेस के लखीमपुर को राजनीतिक स्टंट बता रही है। राजस्थान बीजेपी प्रदेश कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस को दूसरे राज्यों में झांकने से पहले कांग्रेस शासित राज्य को देखना चाहिए। जो अपराध का गढ़ बनता जा रहा है।  

इसे भी पढ़ें-बनारस दौरे से पहले बवाल : कांग्रेस के विवादित पोस्टर में मां दुर्गा के अवतार में दिखीं प्रियंका गांधी

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट
Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा