RBSE 5th 8th Result 2022: राजस्थान में 27 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, बोर्ड ने जारी किया 5वीं-8वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) आज राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट का ऐलान कर दिया है। इन परिणामों में 8वीं में 95.5 फीसदी और 5वीं में 93.8 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। 


 

Asianet News Hindi | Published : Jun 8, 2022 8:28 AM IST / Updated: Jun 08 2022, 02:58 PM IST

जयपुर (राजस्थान), Rajasthan Board 5th, 8th Result 2022: राजस्थान में 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म हो गया है।राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) आज राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट का ऐलान कर दिया है। इन परिणामों में 8वीं में 95.5 फीसदी और 5वीं में 93.8 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर नतीजे चेक कर सकते हैं।

शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला ने जारी किया Rajasthan Board 5th, 8th Result
दरअसल, राजस्थान में पांचवीं-आठवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार दोपहर 12 को जारी कर दिया गया। शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला ने परीक्षा परिणामों का आधिकारिक रुप से ऐलान किया। वैसे तो पहले दोनों परीक्षाओं का परिणाम 25 मई को जारी होना था, लेकिन उत्तर पुस्तिकाएं समय पर जांच नहीं होने के कारण परिणाम में देरी हो गई, जिसके चलते दो सप्तास बाद यह परिणाम घोषित किया गया।

दो माह पहले हुए थे Rajasthan Board 5th, 8th एग्जाम
बता दें कि आठवीं बोर्ड में 12.63 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, वहीं पांचवी में करीब 14 लाख स्टूडेंट ने हिस्सा लिया था। बोर्ड ने यह दोनों एग्जाम अलग-अलग तारीख में कंप्लीट कराए गए थे। 27 अप्रेल से 17 मई, 2022 तक कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित हुई थीं। तो वहीं  17 अप्रेल, 2022 से 17 मई, 2022 तक कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा हुई थीं। लेकिन दोनों एग्जाम का परिणाम एक साथ जारी किया गया।

राजस्थान बोर्ड पांचवीं और आठवीं का ऐसे करें परिणाम चेक
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर लॉगिन करें।
2. होम पेज पर जाने के बाद यहां राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट वाली लिंक पर क्लिक करें।
3. .अब यहां आप रोल नंबर और मांगी गई अन्य जरुरी जानकारी भरें।
4. सारी जानकारी डालने के बाद सबमिट पर बटन दबाएं।
5. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।

Share this article
click me!