राजस्थान में 25 साल की लड़की को 2 बच्चों के पिता से प्यार: बेपनाह मोहब्बत के बाद दोनों की मौत, उड़ा ली खोपड़ी

राजस्थान के पाली जिले से एक दर्दनाक  कहानी सामने आई है। जहां एक 25 साल की लड़की को पहले तो दो बच्चों के पिता से बेपनाह मोहब्बत हो गई। दोनों ने साथ जीने-मरने की खसम खा लीं। लेकिन फिर प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी, इसके बाद खुद की खोपड़ी उड़ाकर सुसाइड कर लिया।

Asianet News Hindi | Published : Apr 9, 2022 6:39 AM IST

जयपुर. राजस्थान के पाली जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दो बच्चों के पिता तीस साल के युवक ने शादीशुदा पच्चीस साल की युवती के सिर में पीछे से गोली मार दी और  उसके बाद खुद के सिर में भी गोली मार ली। पहले युवती ने दम तोड़ दिया और फिर कुछ देर के बाद ही युवक की भी मौत हो गई। युवक के पास से एक सुसाइड़ नोट मिला है जिसमें दोनो के बीच में चार पांच साल से चल रहे अफेयर के बारे में जानकारी मिली है। पाली जिले के औद्यौगिक क्षेत्र थाना पुलिस इस मर्डर और सुसाइड़ केस की जांच कर रही हैं। 

यह भी पढ़ें-राजस्थान में बेवफा पत्नी का कारनामा: पति से रोजाना चैटिंग करती, लेकिन पास नहीं आती, हसबैंड ने बयां किया दर्द

Latest Videos

युवक की पत्नी चली गई थी और युवती पति से अनबन के चलते घर आ गई थी 
औद्यौगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने बताया कि तीस साल का छगन थाना क्षेत्र में ही स्थित सुभाष नगर का रहने वाला है। उसके दो बच्चे हैं। कुछ समय पहले पत्नी और पति के बीच विवाद के बाद छगन की पत्नी दोनो बच्चों को लेकर अपने पिता के घर चली गई थी। तब से वहीं रह रही थी। इस दौरान छगन के कुछ घर दूरी पर रहन वाली पच्चीस साल की ममता का भी शादी के बाद पति से झगड़ा हो गया था। इसी कारण वह अपने पिता के घर आ गई थी। छगन और ममता के बीच चार पांच साल से अफेयर चल रहा था।  

यह भी पढ़ें-बिहार की शॉकिंग लव स्टोरीः एक लड़के को प्रपोज करते ही 6 लड़कियों ने खाया जहर, 3 की दर्दनाक मौत

छगन ने कहा शादी कर ले, ममता ने मना किया तो चली गोलियां
पुलिस ने बताया कि पिछले काफी समय से छगन पास ही रहने वाली ममता को शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। उसके पास मिले सुसाइड़ नोट में भी इसका खुलासा हुआ है। लेकिन ममता और उसकी मां नहीं चाहती थी कि ममता एवं छगन शादी करें। इस कारण कुछ समय से ममता ने भी छगन से कांटेक्ट खत्म कर दिया था। इसी बार से छगन गुस्साया हुआ था। उसने अपने दो दोस्तों की मदद से ममता को कल तलाश लिया। रात के समय दोनो के बीच विवाद हुआ। ममता शादी के लिए नहीं मानी तो छगन ने ममता के सिर में पीछे से गोली मार दी और उसके बाद खुद के सिर के पिछले हिस्से में भी गोली मार ली। पहले ममता और बाद में छगन की मौत हो गई।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts