राजस्थान में बच्चियों को कोख में मारने वाले डॉक्टर की सनक भरी कहानी में नया मोड़, अब जो राज खुला वो बहुत शॉकिंग

Published : Apr 23, 2022, 02:03 PM ISTUpdated : Apr 23, 2022, 02:20 PM IST
राजस्थान में बच्चियों को कोख में मारने वाले डॉक्टर की सनक भरी कहानी में नया मोड़, अब जो राज खुला वो बहुत शॉकिंग

सार

शुक्रवार को जोधपुर पुलिस ने एक ऐसे पागल सनकी डॉक्टर को पकड़ा जो कोख उजाड़ने का शौक रखता था। एक के बाद एक उसके बारे में चौंकान वाले खुलासे हो रहे हैं। लेकिन अब जो खुलासा हुआ है वह पढकर तो आप भी चौंक जाएंगे। 

जयपुर. पीसीपीएनडीटी की टीम ने जोधपुर के जिस सनकी डॉक्टर को पकडा उसके मामले में और भी खुलासे हो रहे है। अब जो खुलासा हुआ है वह पढकर तो आप भी चौंक जाएंगे। सनकी डॉक्टर इम्तियाज का भी किसी ने इलाज किया था और इलाज करने वाला खाकी वाला डॉक्टर था। दरअसल इम्तियाज की हरकतें देखकर तत्कालीन जोधपुर एसपी डॉक्टर अमनदीप कपूर सिंह ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी थी। एसपी सिंह का कहना था कि वह आदतन अपराधी की तरह काम करता है। कई बार पकडे जाने के बाद भी केस लिंग परीक्षण करता है। इस कारण अमन दीप कपूर सिंह ने ही उसकी हिस्ट्रीशीट खोलकर उसे बड़ा अपराधी बताया था। 

डॉक्टरी पढ़ी और बाद में आईपीएस बने थे कपूर
दरअसल जयपुर, जोधुपर समेत कई जिलों के एसपी और अन्य कई बड़े पदों पर रह चुके डॉक्टर अमनदीप कपूर सिंह आईपीएस हैं। उन्होनें डॉक्टरी भी पढ़ी है। इस कारण उनके नाम के आगे डॉक्टर लगाया जाता है। डॉक्टरी के पेशे में जाने की जगह उन्होनें सिविल सर्विसेज को चुना और उसके बाद खाकी पहनी। कपूर का कहना था कि जिस तरह का अपराध इम्तियाज कर रहा है वह बेहद ही घिनौना है। उसे सख्त सजा देनी होगी ताकि इस तरह का अपराध करने वालों को सनद रहे। 

हम परेशान थे, कई दिनों से तलाश रहे थे... फिर मानो लॉटरी लग गई हो
पूरे ऑपरेशन से जुड़े इंस्पेक्टर जितेन्द्र गंगवानी ने बताया कि कुछ दिनों से इम्तियाज के सक्रिय होने की जानकारी मिल रही थी। जानकारी जुटाना शुरु किया तो सूचनाएं सही मिली। बाद में उसे रंगे हाथों पकडने की व्यूह रचना बुनी गई। एक महिला जो कि गर्भवती थी, उन्हें साथ लेना था। कई महिलाओं से संपर्क किया। बात नहीं बनी। बाद में एक महिला तैयार हुई...। वे डरी हुई थीं। उन्हें संबल दिया तो वे हमारे ऑपरेशन में शामिल हुई। उनकी मदद से बड़ा केस खोल सके हैं।

इसे भी पढ़े- राजस्थान का जल्लाद डॉक्टर : ईश्वर की दी गई नेमत का बेरहमी से गर्भ में ही करता था 'मर्डर'

राजस्थान का सनकी डॉक्टर : पुलिस ने पूछा- कितनी कोख उजाड़ी, हैवान ने हंसकर कहा- गिनती भूल गया

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी