पहले मंगलवार को हनुमानजी का व्रत रखते थे, फिर लूटते थे महिलाओं से 'चेन'

Published : Nov 01, 2019, 05:52 PM IST
पहले मंगलवार को हनुमानजी का व्रत रखते थे, फिर लूटते थे महिलाओं से 'चेन'

सार

कोई भगवान से दुआ करता है कि उसकी जिंदगी में कोई मुसीबत नहीं आए। लेकिन यहां एक लुटेरा गैंग इसलिए व्रत रखता था, ताकि अच्छे शिकार हाथ लगें। जयपुर पुलिस के हत्थे चढे़ इस गिरोह ने बताई चौंकाने वाली कहानी...

जयपुर. राजस्थान की जयपुर पुलिस ने एक ऐसे लुटेरे गैंग को पकड़ा है, जो लूट के पहले भगवान से अच्छे शिकार की प्रार्थना करता था। यह गिरोह सिर्फ मंगलवार को ही लूट करता था। इससे पहले वो हनुमानजी की पूजा करते थे व्रत रखते थे। उसके बाद महिलाओं के गले से चेन लूटने निकलते थे। पुलिस ने इस गिरोह के पास से लूट की 7 चेन बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम विष्णु सोनी, मंगल शर्मा और राजकुमार लखेरा हैं। आरोपियों ने कबूला कि वे 14 लूट कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

40 और 60 के रेशे में होती थी हिस्सेदारी

एडिशनल एसपी बजरंग सिंह ने बताया कि आरोपी मंगल और राजकुमार लूट करते थे। इन्हें लूट का 20-20 परसेंट मिलता था। लूट का माल ये लोग विष्णु सोनी को सौंपते थे। माल बेचने के बाद 60 परसेंट रख लेता था। विष्णु कोर्ट-कचहरी की जिम्मेदारी भी देखता था। अगर कभी कोई लुटेरा पकड़ जाए, तो वकील करने से लेकर उसे छुड़ाने तक यही काम देखता था।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी
Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट