माता-पिता और 2 बच्चों का मर्डर करने वाले दरिंदे की कहानी, कत्ल करने का तरीका खोजने देखे क्राइम के 300 VIDEO

Published : Nov 08, 2022, 06:13 PM ISTUpdated : Nov 08, 2022, 07:07 PM IST
माता-पिता और 2 बच्चों का मर्डर करने वाले दरिंदे की कहानी, कत्ल करने का तरीका खोजने देखे क्राइम के 300 VIDEO

सार

राजस्थान के जोधपुर में एक साथ एक ही परिवार के चार लोगों की हत्याओं ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी। कैसे एक बेटे ने ही अपने बूढ़े माता-पिता और दो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। वह इतना सनकी था कि चारों की हत्या करने के लिए उसन दो महीने तक इंटरनेट पर क्राइम के 300 वीडियो देख तरीका खोजा।

जोधपुर. बीते दिनों राजस्थान के जोधपुर जिले में एक साथ एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत का मामला सभी को याद है। इस मामले में आरोपी एक युवक था। जिसने अपने मां-बाप और दो बेटों को मारने के बाद खुदकुशी कर ली। परिवार वाले उसे अफीम का नशा करने की बात के लिए टोकते थे। इस बात को लेकर आरोपी शंकरलाल ने अपने परिवार के 4 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद अपने मामा के घर जाकर पानी की टंकी में कूद गया।

माता-पिता और दो बच्चों की हत्या करने वाले की शॉकिंग स्टोरी

सबसे पहले तो शंकरलाल ने अपने पिता को खेत पर बुलाकर उन्हें बुरी तरह से मारा। जिनकी हॉस्पिटल में मौत हो गई। उसके बाद उसी रात शंकरलाल घर पर आया और खाने में नींद की दवा मिला दी। फिर जैसे ही परिवार वाले गहरी नींद में थे। फिर शंकरलाल ने अपनी मां और 15 साल से कम उम्र के बेटों को घर में बनी पानी की टंकी में फेंक दिया। इसके बाद खुद मामा के घर जाकर पानी की टंकी में कूद गया। 

वारदात के लिए 2 महीने से क्राइम पेट्रोल और वेब सीरीज देखता 

पुलिस ने जब आरोपी की हिस्ट्री खंगाली तो सामने आया कि आरोपी पिछले 2 महीने से क्राइम पेट्रोल और वेब सीरीज देख रहा था। जिसमें वह अपने परिवार के लोगों को मारने के नए-नए तरीके देखता था। यहां तक कि उसने जहर और कई अन्य नशीली चीजों के बारे में भी इंटरनेट से जानकारी जुटाई थी। साथ ही यह भी देखा कि किस चीज से मौत जल्दी आती है और मरने वाले को दर्द भी नहीं होता। पुलिस ने जब इसकी जानकारी तो खुद चौंक गई। 

मौत के लिए 300 वीडियो देखे, पूरा इंटरनेट खंगाल डाला

आरोपी की पत्नी से विवाद था लेकिन वह उसे मारना नहीं चाहता था। वह चाहता था कि उसकी मौत के बाद पत्नी आराम से रहे। ऐसे में उसने यह भी सर्च किया था कि उसकी मौत के बाद पत्नी को कितनी पेंशन मिलेगी। इस घटना के बाद पत्नी पूरे परिवार में अकेली थी बची है। जो घटना के बाद से बुरी तरह से सदमे में है।


यह भी पढे़ं-मोहब्बत पसंद नहीं आई! एक साथ सो रही 2 लड़कियों पर बर्बरता, इलेक्ट्रिक रॉड से जलाया प्राइवेट पार्ट और...

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राजस्थान बना देश का ऐसा पहला राज्य, सड़क पर शव रख विरोध किया तो 5 साल की जेल
एक ऐसी भी पत्नी, पति का कत्ल कराने के बाद फ्लाइट से शोक सभा में पहुंची