तालिबानी सजा: मासूम से अश्लील हरकत करने वाले की लोगों ने गुस्से में आंखें फोड़ दीं, प्राइवेट पार्ट काट दिया

Published : May 02, 2020, 10:10 AM ISTUpdated : May 02, 2020, 10:19 AM IST
तालिबानी सजा: मासूम से अश्लील हरकत करने वाले की लोगों ने गुस्से में आंखें फोड़ दीं, प्राइवेट पार्ट काट दिया

सार

मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को घर से उठाकर ले जाने और फिर बेरहमी से सजा देने का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। युवक को बच्ची के परिजनों ने घेरकर लाठियों और धारदार हथियार से इतनी बुरी तरह मारा-पीटा कि उसकी मौत हो गई। उसकी आंखें तक फोड़ दी गईं। प्राइवेट पार्ट पर भी सरिये से वार किए गए। मामला जिले के खोखला गांव का है।

धौलपुर, राजस्थान. मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को घर से उठाकर ले जाने और फिर बेरहमी से सजा देने का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। युवक को बच्ची के परिजनों ने घेरकर लाठियों और धारदार हथियार से इतनी बुरी तरह मारा-पीटा कि उसकी मौत हो गई। उसकी आंखें तक फोड़ दी गईं। प्राइवेट पार्ट पर भी सरिये से वार किए गए। मामला जिले के खोखला गांव का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि युवक की आंख फोड़ने के अलावा उसके कान काट लिए गए। उसके हाथ-पैर और सिर के अलावा रीढ़ की हड्डी में 7  फ्रैक्चर निकले। घटना 24 अप्रैल की है। युवक अशोक का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। युवक बिजली सब स्टेशन पर ठेके पर कार्य करता था।

बच्ची के परिजनों ने लगाया मृतक पर रेप का आरोप..
इस घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने आरोपी पर लगातार रेप करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को अश्लील हरकतें करते पकड़ लिया गया था। माना जा रहा है कि इसके बाद परिजन आरोपी पर भड़क उठे। मृतक के भाई विद्याराम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि 25 अप्रैल की रात करीब 9 बजे बिजली ठीक कराने के बहाने कुछ लोग उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद एक महिला सहित 7 लोगों ने उसे बेरहमी से पीटा। मृतक के भाई ने आरोपियों पर मोबाइल, 27 हजार रुपए और एटीएम कार्ड छीनने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। इसकी जांच डीएसपी प्रवेंद्रसिंह महला कर रहे हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश