दुल्हन लेने निकला था दूल्हा, लेकिन अर्थी लेकर लौटा, मंजर इतना भयानक की पूरी बस खून से सन गई

Published : Nov 17, 2022, 11:14 AM ISTUpdated : Nov 17, 2022, 03:04 PM IST
दुल्हन लेने निकला था दूल्हा, लेकिन अर्थी लेकर लौटा, मंजर इतना भयानक की पूरी बस खून से सन गई

सार

राजस्थान के अलवर में इतना भयानक एक्सीडेंट  हुआ कि देखने वालों का दिल दहल गया। एक बस में दूल्हा बारात के साथ दुल्हन को लेने जा रहा था। तभी रास्ते में लोहे की एक बड़ी एंगल बारातियों से भरी हुई बस में घुस गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। नए कपड़े खून से सन गए। एक व्यक्ति की मौत हुई है।

अलवर (राजस्थान). सावों का सीजन राजस्थान में शुरु हो गया है। हर शहर में शादियों के आयोजन हो रहे हैं। ऐसे में शादी की खुशियों के बीच अलवर शहर से बुरी खबर है। अलवर में बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ हैं लोहे की एक बड़ी एंगल बारातियों से भरी हुई बस में घुस गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। नए कपड़े खून से सन गए। इस हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत हुई है और बारह गंभीर घायल हैं। जिसकी मौत हुई है वह दूल्हे का चाचा हैं ।

लोहे के एंगल बॉडी को चीरते हुए बारातियों मे जा घुसे
 मामला अलवर के भिवाड़ी इलाके का है। जांच कर रही पुलिस ने बताया कि  स्टेट हाइवे 25 पर दिल्ली नांगलोई से तिजारा के चामरोदा बारात लेकर आई एक बस में बैठे बारातियों के साथ यह हादसा हुआ। स्टेट हाइवे पर यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि हाइवे पर पानी ओवर फ्लो होने के कारण गड्ढे हो गए थे। इन गड्ढों से बचने के लिए बस के चालक ने बस को साइड़ में किया और फिर तेज गति से आगे बढ़ाने लगा। लेकिन इसी दौरान बस बेकाबू हो गई और डिवाईडर पर चढ़ गई। डिवाईडर पर लोहे के बड़े एंगल लगे हुए थे। बस की गति तेज होने के कारण डिवाईडर पर लगी हुई लोहे की बड़ी एंगल बस की बॉडी को चीरते हुए बस में बैठै बारातियों मे जा घुसी। सबसे आगे जो बाराती बैठा था एंगल उसके सीने में घुसी और उसके बाद उसकी सीट को उखाड़ते हुए पीछे बैठे बारातियों को पीछे तक धकेलती हुई ले गई। 

मंजर इतना भयानक कि पूरी बस में फैला था खून ही खून
बस चालक ने जब तक ब्रेक लगाए बस में खून ही खून फैल चुका था। इसकी जानकारी जब दुल्हन पक्ष के लोगों को लगी तो वहां से कई लोग बारातियों के लिए दौड़े। निजी और सरकारी वाहनों से 12 बारातियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद भिवाड़ी में जाम के हालात बन गए। भिवाड़ी पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बस को मौके से हटाया और जाम खुलवाया। इस हादसे के बाद से अब परिवार में गम का माहौल बना हुआ है। नई दुल्हन का स्वागत करने के साथ ही परिवार से अर्थी उठी है।

यह भी पढ़ें-शॉकिंग क्राइम: पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, नींद में चला दी ब्लेड...बोली-अब दूसरी शादी करूंगी
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश