दोस्त की शादी में किया था फायर, हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद बदमाश फरार, दो महीने बाद पुलिस की पकड़ में आए

Published : Jun 17, 2022, 08:48 PM IST
दोस्त की शादी में किया था फायर, हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद बदमाश फरार, दो महीने बाद पुलिस की पकड़ में आए

सार

10 अप्रैल 2022 को दोस्त की शादी में तमंचे पर किया था डिस्को गाने पर नाचते हुए चलाई थी गोलियां। दुल्हा सहित हुए थे तीन घायल। जिसमें घायल हिस्ट्रीशीटर की मौत के बाद फरार हुए थे आरोपी। पुलिस ने दो महीने बाद किए दोनों दोस्त गिरफ्तार....

सीकर (sikar). राजस्थान के सीकर जिले के नेछवा थाना इलाके के किरड़ोली गांव में दो महीने पहले शादी में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विमला बुडानिया ने बताया कि आरोपी कुन्दन सिंह उर्फ केडी और राजेश सिंह को जोधपुर के ग्रामीण इलाके से गिरफ्तार किया गया है। जो घटना के बाद से फरार चल रहे थे। इंफॉर्मर की सूचना पर पकड़े जाने के बाद अब पुलिस उनसे मामले की पूरी पूछताछ कर रही है।

शादी की खुशी में दोस्तों ने की फायरिंग
जयपुर के करधनी निवासी अपराधी संग्राम सिंह की पैतृक गांव किरड़ोली में 10 अप्रेल को शादी थी। इससे पहले दिन मेल के बाद रात को गांव में उसके घर नाच- गाने का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें संग्राम सिंह व उसके साथी गजेन्द्र सिंह उर्फ गज्जू सिंह, कुन्दन सिंह उर्फ केडी, राजेश सिंह, कुलदीप सिंह, विजेन्द्र सिंह, जीवण सिंह उर्फ पिन्टू विशाल सिंह और 8 से 10 अन्य दोस्त मिलकर नाच रहे थे। डीजे के डांस फ्लोर पर नाचते हुए जोश में इस दौरान दोस्तों ने फायरिंग कर दी।

हिस्ट्रीशीटर के साथ दो और लोगों को लगी गोली
जोश- जोश में किए गए फायर में जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर सुरेश सींगड़, दुल्हा संग्राम सिंह, महरौली निवासी श्याम सिंह व शाहपुरा निवासी गजेन्द्र सिंह घायल हो गए। जिन्हें चुपचाप नागौर के लिए रवाना कर दिया गया। यहां पेट में गोली लगने पर सुरेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि श्याम सिंह को गंभीर हालत में जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेजा गया था। संग्राम सिंह के पैर व गजेन्द्र सिंह के पंजों में गोली लगने पर प्राथमिक उपचार करवाया गया। घटना के बाद पुलिस ने घटना के समय के वीडियो व फोटों के आधार पर आरोपी दुल्हे संग्राम सिंह (28), गजेंद्र सिंह (24), भानु प्रताप सिंह (30), विजेंद्र सिंह (42) व विशाल सिंह (22) को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, कुंदन व राजेश फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है।

कई थानों में मुकदमे

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार कुन्दन सिंह जोधपुर के जालाम विलास तबेला, पावटा का निवासी है। जबकि राजेश सिंह जोधपुर के पंचम विहार का रहने वाला है। दोनों ही शातिर अपराधी है। इनमें से कुंदन के खिलाफ अलग अलग थानों में करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। वह लक्ष्मगढ़ थाने के वॉन्डेट टॉप-10 में अपराधियों में भी शामिल है। साथ ही जोधपुर के महामंदिर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी राजेश भी पेशवर अपराधी है।


इसे भी पढ़े- सीकर में हिस्ट्रीशीटर की मौत का सपना चौधरी कनेक्शन! हाथों में बंदूक, हवा में धांय-धांय, एक झटके में सब बदल गया

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच