पड़ोसी अंकल ने लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया, गंदा काम किया, 10 दिन तक घुटती रही पीड़िता फिर जुटाई हिम्मत

Published : Jun 06, 2022, 11:35 AM ISTUpdated : Jun 06, 2022, 11:44 AM IST
पड़ोसी अंकल ने लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया, गंदा काम किया, 10 दिन तक घुटती रही पीड़िता फिर जुटाई हिम्मत

सार

पीड़िता का परिवार बदनामी के डर से पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इस बीच उन पर आरोपी की तरफ से समझौते का भी दबाव बनाया जा रहा था। तभी किसी तरह पूरी बात पुलिस तक पहुंच गई और तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

सीकर : राजस्थान (Rajasthan) के सीकर (Sikar) में एक 13 साल की नाबालिग बच्ची को पड़ोसी ने हवस का शिकार बना लिया। आरोपी का बच्ची के घर आना जाना था। करीब 10 दिन पहले वह उसे रास्ते से घर छोड़ने के बहाने अपनी कार में उसे साथ ले गया। इसके बाद उसका रेप कर उसे वापस घर के पास गली में छोड़ गया। परिजनों को पता चला तो बदनामी के डर से उन्होंने मामले को दबाए रखा। आरोपी और अन्य लोगों ने भी परिवार पर बात को दबाए रखने और समझौते का दबाव बनाया। इसी बीच पुलिस को घटना की जानकारी मिल गई। कोतवाल ने खुद पीडि़ता के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। इसके 24 घंटे के भीतर ही शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

घर छोड़ने का बोल कार में बैठाया
कोतवाल कन्हैयालाल ने बताया कि पीडि़ता का शहर में पुश्तैनी मकान है। पर किन्हीं कारणों से वह किराये के मकान में रहता है। करीब दस दिन पहले  वह अपने पुराने घर से किराए के मकान में जा रही थी। इसी दौरान आरोपी कार से उसके पास पहुंचा और उसे घर छोड़ने की बात कही। पड़ोसी परिचित होने की वजह से बच्ची उसकी कार में बैठ गई। पर घर छोड़ने की बजाय वह उसे शहर से दूर एक प्लॉट पर बने मकान में ले गया। जहां उसने बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। बाद में उसे उसके घर के पास गली में छोड़ गया। 

10 दिन तक बनाया दबाव
घटना के बाद बच्ची ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई। लेकिन, बदनामी के डर से वह पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। इस बीच आरोपी और अन्य पक्षों की ओर से भी मामले को पुलिस तक नहीं पहुंचने और मिल बैठकर समझौता करने का दबाव बना। राजीनामे की तैयारी भी कर ली गई। पर इसी बीच पुलिस को मामले की भनक लग गई। जिसके बाद शहर कोतवाल कन्हैयालाल ने पीड़िता के परिजनों को थाने बुलाया और समझाइश दी। जिसके बाद पीडि़ता के चाचा ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई और 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब वारदात में काम ली गई कार को जब्त की कोशिश कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

इसे भी पढ़ें
एक माह में नाबालिग के साथ 6 बार गैंगरेप, 2 सहेलियों ने दोस्तों से कराई दरिंदगी, राजस्थान की शर्मनाक खबर

जयपुर में 9 साल की बच्ची को खोज रही थी फैमिली, शव मिला निकल गई चीख, बॉडी पर कपड़े नहीं, गला कटा, खून से सनी थी

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट