उदयपुर ट्रिपल मर्डर की आंखों देखी : बेटा बोला-राक्षस बन गए पापा, मां-दीदी को मार डाला, अगला नंबर हमारा ही था

Published : Jun 06, 2022, 09:39 AM ISTUpdated : Jun 06, 2022, 03:07 PM IST
उदयपुर ट्रिपल मर्डर की आंखों देखी : बेटा बोला-राक्षस बन गए पापा, मां-दीदी को मार डाला, अगला नंबर हमारा ही था

सार

जिस वक्त यह वारदात हुई, दो छोटे बच्चे वहां से जान बचाकर जंगल की ओर भाग निकले। घटना के बाद मची चीख-पुकार सुन हत्यारा भी वहां से फरार हो गया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

उदयपुर : राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर (Udaipur) से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के कोटड़ा में एक शख्स ने शराब के नशे में अपनी पत्नी और दो बेटियों को पत्थर से कुचल-कुचलकर मार डाला है। घटना उपली सुबरी कबाड़िया फला गांव में देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हमला हुआ है, तीनों गहरी नींद में सो रही थीं। इस दौरान दो छोटे बच्चों ने जंगल की ओर भागकर किसी तरह अपनी जान बचा ली है। वहीं वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जिंदा बचे दो बेटों ने बताई आंखों देखी
कोटड़ा पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाले एक शराबी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। देर रात वह शराब के नशे में घर लौटा था। अंदर घर के आंगन में पत्नी और दो बेटियां सो रही थीं। कुछ ही दूरी पर दो बेटे भी सो रहे थे। शराबी पहले किचन में गया। वहां कुछ तलाश रहा था। बर्तन गिरने की आवाज आई तो पत्नी जाग गई। उसके बाद शराबी बाहर आ गया। पत्नी पूछताछ करती इससे पहले ही पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर चार और छह साल की दो बेटियां जाग गई। शराबी पिता गुस्से में था उसने बेटी के सिर में पास ही पड़ा पत्थर मार दिया। एक ही वार में बेटी की मौत हो गई। दूसरी बेटी के साथ भी यही किया। मां ने बचाने की कोशिश की तो मां को भी पत्थर घुमाकर मारा। उसके बाद तीनों की मौत हो गई। खून बहता रहा और पिता तीनों के सिर में वार करता ही रहा। एक बेटी का सिर तो जमीन से ही चिपक गया। 

जंगल भागकर बेटों ने बचाई जान
पुलिस ने बताया कि पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने के बाद पिता पास ही सो रहे बेटों की ओर मुड़ा। चीख पुकार के कारण बेटे पहले ही जाग गए थे, लेकिन दम साधे लेटे रहे। पिता उनकी ओर घुमा तो दोनो बेटे जाग गए और जंगल की ओर भाग गए। कई घंटों जंगल में रोते रहे। बाद में चुपके से कुछ ही दूरी पर रहने वाले दादा के घर चले गए। दादा को जाकर बताया कि पिता ने सबकी जान ले ली। तब जाकर पुलिस को सूचना मिली और बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्यारे पति की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें
पानी के टांके में गिरने से दो सगे भाइयों सहित तीन की मौत, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, घरों में छाया शोक

मां-बाप की लंबी उम्र के लिए मन्नत मांगने गई 2 बहनें, लेकिन दोनों को मिली दर्दनाक मौत, वो मंजर बड़ा खतरनाक था

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच