राजस्थान का लाल मौत के बाद भी 4 लोगों को दे गया जिंदगी: अंतिम यात्रा में उमड़ पड़ा पूरा शहर, देती है खास मैसेज

Published : Jan 19, 2023, 05:57 PM IST
राजस्थान का लाल मौत के बाद भी 4 लोगों को दे गया जिंदगी: अंतिम यात्रा में उमड़ पड़ा पूरा शहर, देती है खास मैसेज

सार

राजस्थान से जीवन का कुछ अलग करने का संदेश देती है ये खबर। यहां के लाल ने अपनी मौत के बाद 4 लोगों को जिंदगी दे गया है। बेटे के ऑर्गन डोनेट करने के बाद परिवार ने कहा कि बेटे के अंग से किसी और की जान बचा ले तो उन्हें खुशी होगी।

सीकर (sikar). राजस्थान हमेशा  वीरों की धरती के साथ-साथ भामाशाहों की धरती के नाम से भी जाना जाता है। यही के एक लाल की मौत के बाद भी इस बात का प्रमाण हुआ है। जिसके परिवार वालों ने अपने बेटे को खोने के बाद भी अन्य लोगों की जिंदगी बचाने का निर्णय किया। और अपने बेटे के ऑर्गन दान किए हैं। पूरा मामला प्रदेश के सीकर शहर का है।

घायल हुआ युवक हो गया ब्रेन डेड
हम बात कर रहे हैं राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले अशोक सैनी की। जिसकी उम्र 21 साल थी। अशोक करीब 1 सप्ताह पहले सड़क हादसे में घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट आने के चलते उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन गंभीर चोट होने के चलते उसे बचाया तो नहीं जा सका। लाखों रुपए इलाज में खर्च हुए इसके बाद आज सुबह जब ब्रेनडेड हुआ तो परिवार वालों ने तुरंत निर्णय किया कि बेटा तो चला गया इस बात का तो दुख है लेकिन इस बेटे के अंग किसी और की जान बचा ले तो उन्हें खुशी होगी।

बेटे के ऑर्गन डोनेट कर बचाई  4 लोगों की जिंदगी
फिर क्या परिवार ने तुरंत हॉस्पिटल स्टाफ से बात की। उसके बाद फैसला लिया गया कि बेटे की दोनों किडनी लीवर और हार्ट को ट्रांसप्लांट के लिए भेजा जाएगा। अब अशोक के शरीर के चारों ऑर्गन चार अलग-अलग मरीजों और ट्रांसप्लांट किए गए हैं। परिवार के लोगों ने इसके लिए किसी तरीके का कोई शुल्क भी नहीं लिया है।

अंतिम यात्रा में उमड़ा पूरा हुजूम
वहीं आज जैसे ही इस बात की सूचना सीकर जिला प्रशासन और शहर के लोगों को लगी तो अशोक के अंतिम संस्कार में पूरा का पूरा शहर ही उमड़ पड़ा। सैकड़ों लोग अशोक सैनी अमर रहे के नारे लगाते हुए नजर आए। आपको बता देती अशोक की कुछ ही समय बाद शादी भी होने वाली थी। अशोक के पिता की मौत कई साल पहले हो चुकी थी।

यह भी पढ़े- 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच