गृह प्रवेश करते ही दुल्हन ने कहा- मुझे मार्केट जाना है, लगा ऐसा झटका कि मुंह दिखाने लायक ना बचा दूल्हा

Published : Aug 20, 2022, 11:48 AM ISTUpdated : Aug 20, 2022, 01:07 PM IST
गृह प्रवेश करते ही दुल्हन ने कहा- मुझे मार्केट जाना है, लगा ऐसा झटका कि मुंह दिखाने लायक ना बचा दूल्हा

सार

राजस्थान के सीकर जिले में एक शातिर दुल्हन ने शादी के महज 24 घंटे के अदंर बड़ा कारनामा कर दिया। वह फेरे लेकर दूल्हे के घर आई और लेकिन कुछ देर बाद ही वो लाखों रुपए के गहने और कैश लेकर फरार हो गई। 

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में एक लुटेरी दुल्हन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी न होने के कारण एक युवक को उसके गांव के ही रहने वाले व्यक्ति ने पैसे लेकर शादी करवाने वाले दलाल से मिलवा दिया। दलाल ने डेढ़ लाख रुपए में सौदा तो तय कर लिया और शादी भी करवा दी। पीड़ित युवक भी शादी होने पर खूब उत्साहित था जिसने पत्नी को करीब डेढ़ लाख के गहने भी दे दिए। लेकिन अगले दिन ही मौका पाकर लुटेरी दुल्हन ने घर में रखे ₹1 लाख पार कर लिए और पति को बाजार जाने का बहाना कह कर चली गई। जो अब तक नहीं लौटी है। पुलिस लुटेरी दुल्हन की खोजबीन में जुट गई है। हैरानी की बात यह है कि अभी सुहागरात भी नहीं मनी थी, इससे पहले ही वह दूल्हे को छोड़कर भाग गई।

दुल्हन बाजार का बोलकर घर से निकली और फिर नहीं लौटी
दातारामगढ़ के रहने वाले रामगोपाल ने बताया कि गांव के ओमप्रकाश ने उसकी दलाल संतोष से मुलाकात करवाई। संतोष ने दीपिका नाम की महिला से शादी के लिए डेढ़ लाख रुपए लिए। कोर्ट में शादी के कागजात तैयार हुए। यही रामगोपाल ने दीपिका को डेढ़ लाख का गहना दे दिया। दोनों पति-पत्नी घर पर पहुंच गए गए। लेकिन 24 घंटे भी बीते नही थे कि दीपिका ने बाजार जाने की बात कही। ऐसे में रामगोपाल के कहने पर दीपिका बाजार चली गई। करीब 2 घंटे तक वापस नहीं लौटी तो रामगोपाल ने दलाल को फोन किया। ऐसे में दलाल ने कहा कि वह खाटूश्यामजी गए हुए हैं। आते समय दीपिका को उसके पास छोड़कर चले जाएंगे। लेकिन 1 दिन बीत गया। दीपिका वापस घर पर नहीं लौटी।

दूल्हे ने जब घर की तलाशी की तो उड़ गए उसके होश
 दलाल ने कहा कि 2 दिन और लगेंगे फिर वह दीपिका को उसके पास छोड़ देंगे। 2 दिन का समय भी बीत गया। ऐसे मे रामगोपाल को शक होने लगा कि कहीं ना कहीं तो गड़बड़ है। ऐसे में उसने घर में जब अपने सामान की तलाशी ली तो करीब ₹100000 की नकदी गायब मिली। जिसके बाद उसे अपने साथ हुए इस ठगी का पता चला। फिलहाल पुलिस दलालों और आरोपी महिला के मोबाइल नंबरों के आधार पर तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें-राखी बांधने गई थीं 2 सगी बहनें, लेकिन कमरे में जाते ही बनाने लगीं शारीरिक संबंध...बिहार का शर्मनाक कांड

यह भी पढ़ें-देवर के साथ संबंध बनाती थी भाभी, इस कदर दीवानी हुई की करवा दिया पति का मर्डर-खुद बयां की डर्टी कहानी
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

12 हत्यारों को एक साथ उम्रकैद, 11 को 7 साल जेल, जो मर चुके उनको भी सजा, क्या है भरतपुर मर्डर केस
Rajasthan Budget 2026 में महिला-युवा और किसान तक, दिया कुमारी ने किसे दी सबसे बड़ी सौगात