भीषण हादसे में टुकड़ों में बंट गई कार, हरियाणा रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत

Published : Aug 22, 2022, 01:23 PM ISTUpdated : Aug 22, 2022, 01:34 PM IST
भीषण हादसे में टुकड़ों में बंट गई कार, हरियाणा रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत

सार

राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में सोमवार सुबह एक भीषण हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, परिवार हरियाणा का रहने वाला था। फिलहाल शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में सोमवार सुबह एक भीषण हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बाटड़ानाऊ गांव के पास हुआ। जहां तेज रफ्तार में एक ट्रक व कार आमने-सामने से भिड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि कार के दो टुकड़े हो गए। वहीं, कार में सवार हिसार के आजाद नगर निवासी 35 वर्षीय कर्मवीर पुत्र रणवीर, उसकी 32 वर्षीय पत्नी रेणू ,दो साल की बेटी  प्राची तथा पांच साल के भतीजे कार्तिक ने लहूलुहान हालत में मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मोर्चरी में रखे शव
घटना की सूचना पर लक्ष्मणगढ़ व सालासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद चारों को सालासर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा चारों को मृत घोषित करने के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिए गए।  

दो टुकड़ों में बंटी कार, रास्ते पर लगा जाम
हादसा बहुत भीषण था। नजदीकी लोगों के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। जो आमने- सामने से भिड़ते ही तेज धमाका हुआ।  मौके पर पहुंचे तो कार पूरी तरह से चकनाचूर व दो हिस्सों में बंटी नजर आई। जिसमें सवार पति- पत्नी व दोनों मासूम लहूलुहान हालत में थे। जिन्हें कार से निकालने की कोशिश के साथ पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर लक्ष्मणगढ़ व सालासर पुलिस पहुंची। जिसके बाद चारों के शव सालासर ले जाए गए। इस दौरान रास्ते पर लंबा जाम भी लग गया। जिसे बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर खुलवाया गया।

ट्रक चालक हुआ फरार
घटना में ट्रक चालक व खलासी सुरक्षित बच गए। जो हादसे से घबराकर ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच भी की जा रही है। जानकारी के अनुसार कार सवार कर्मवीर अपने परिवार के साथ हिसार से रवाना हुआ था। जो सालासर की तरफ जा रहा था। माना जा रहा है कि वह परिवार सहित सालासर बालाजी के दर्शनों के लिए जा रहा था। हालांकि पूरा मामला परिजनों के पहुंचने पर ही साफ हो पाएगा।

इसे भी पढ़ें-  पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट:6 साल से भारतीय नागरिकता लेकर दिल्ली में रह रहा था, दिखावे के लिए करता था मजदूरी

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bank Account Lien: 10 हजार कमाने वाले के खाते में 10 हजार करोड़! अपने पैसे भी फंसे, फिर क्या हुआ?
Shikhar Agrawal APO: एक ही कंपनी से खरीदे 40 विला-कॉटेज, IAS अधिकारी को क्यों किया गया APO?