महिला के साथ दिल दहला देने वाली दरिंदगी, ऐसी भयानक मौत की 3 दिन बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार

राजस्थान के सीकर जिले के दातारामगढ़ इलाके की एक महिला का कुछ दरिंदों ने घर के सामने से किडनैप कर लिया। इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर उसका रेप किया और हत्या कर दी। महिला का पति मुंबई में रहकर नौकरी करता है। ऐसे में घर पर रहकर परिवार की साज संभाल महिला ही करती थी।

Arvind Raghuwanshi | Published : Jan 14, 2023 5:11 AM IST / Updated: Jan 14 2023, 11:11 AM IST

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है प्रोग्राम यहां के दातारामगढ़ इलाके की एक महिला का पति मुंबई में रहकर नौकरी करता है। ऐसे में घर पर रहकर परिवार की साज संभाल महिला ही करती थी। 2 दिन पहले वह महिला रात के समय बाजार जा रही थी। ऐसे में गांव के ही पास के रहने वाले दो युवकों ने से किडनैप करके घसीटा।

रेप और हत्या के बाद कार में महिला को घुमाते रहे दरिंदे
महिला को घसीटते वक्त उसकी बेटी ने भी देखा लेकिन बेटी ने ज्यादा गौर नहीं किया और वह घर पर चली गई। लेकिन उसे पता नहीं था कि वह अपनी मां को आखिरी बार देख रही है। इसके बाद दोनों आरोपी महिला को अपने साथ एक खेत में ले गए जहां दोनों ने महिला का रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। दोनों हत्या के बाद महिला को अपने साथ गाड़ी में लेकर करीब 4 घंटे तक घूमते रहे इसी बीच अपने साथियों को बुलाया इसके बाद महिला को हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन वहां डॉक्टर ने कहा कि इसे तो मरे हुए काफी समय हो चुका है। 

Latest Videos

अब परिजन लाश लेने से कर रहे इंकार
आरोपियों ने सुबह होने का इंतजार किया और फिर शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया। जब इस बात का पता महिला के पति को चला तो वह सीकर आया। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सभी पुलिस थाने के बाहर एकत्रित हो गए। देर शाम तक पुलिस ने समझाइश की। लेकिन परिजन शव लेने को तैयार नही हुए। बरहाल आज देखना होगा कि मामले में क्या समझौता होता है। जानकारी के मुताबिक महिला का परिवार मजदूरी पेशा है। वही महिला की बेटी के लिए परिवार लड़के की तलाश कर रहा था।

यह भी पढ़ें-खुश थे माता-पिता, आने वाला था घर का चिराग, लेकिन एक झटके में दोनों की मौत...कोख में ही मर गया मासूम

Share this article
click me!

Latest Videos

Air Force Day: एयर शो में दिखी वायुसेना की ताकत, फाइटर जेट्स ने दिखाए करतब #Shorts
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
तिरुपति मंदिर प्रसादम में कीड़े? घी पर घमासान के बाद अब क्या है नया बवाल । Tirupati Anna Prasadam
Yati Narsingha Nand Saraswati के बयान पर फूटा Asaduddin Owaisi का गुस्सा, Yogi-BJP को भी सुनाया