सबसे खतरनाक केसः रेप के आरोपी ने जो बताया उसे सुन पुलिस ने पकड़ा माथा, जांच रिजल्ट देख उड़े होश

राजस्थान के सिरोही जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां रेप के आरोप में पुलिस ने जिस व्यक्ति को अरेस्ट किया। जिसकी सच्चाई जान पुलिस हैरान परेशान हो गई। उसने पुलिस रिमांड में जो आप बीती बताई उसने पुलिस का माथा चकरा दिया।

Sanjay Chaturvedi | Published : Dec 17, 2022 9:54 AM IST / Updated: Dec 17 2022, 07:41 PM IST

सिरोही (sirohi). राजस्थान पुलिस के इतिहास का यह सबसे अजीबो गरीब केस है। माइनर लड़की से रेप के आरोप में पुसिल ने एक व्यक्ति को अरेस्ट किया। ढीली शर्ट, ढीली पेंट, लड़कों जैसे बाल....। उसे कोर्ट में पेश किया गया और फिर जेल भेजने की तैयारी कर ली। जेल भेजने से पहले रिमांड पर लिया गया तो उसने ऐसा खुलासा किया कि पुलिसवालों के तोते उड़ गए।  दरअसल जिसे अरेस्ट किया था वह लड़का नहीं लड़की था और तीन साल के बच्चे की मां थी। पुलिस ने उसका मेडिकल टेस्ट कराया तब जाकर उसके सच पर मुहर लग गई। फिलहाल उसे पुलिस की हिरासत में रखा गया है। उसे किन धाराओं में अरेस्ट करना है इस बारे में कानूनी राय ली जा रही है। मामला सिरोही जिले का है। 

नाबालिग की मां ने लगाया रेप का आरोप
सिराही जिले की महिला थाने के पुलिस अधिकारी माया ने बताया कि 28 नवम्बर को पंद्रह साल की एक लड़की ने केस दर्ज कराया और बताया कि उसका अपहरण कर उसके साथ दो बार रेप किया गया। गांव में ही रहने वाले शंकर नाम के एक व्यक्ति पर रेप का यह आरोप लगाया गया। पुलिस ने पांच दिसम्बर को पीडिता के बताए हुलिए के आधार पर शंकर नाम के एक युवक को अरेस्ट भी कर लिया। उसे जेल भेजने से पहले रिमांड ली गई तो उसने कहा कि मैने रेप नहीं किया, मैं तो रेप कर ही नहीं सकता। मैं तो खुद लड़की हूं और तीन साल की बेटी भी है। ये सुनकर पुलिस वालों के कंठ ही सूख गए। 

Latest Videos

दुबारा ना हो दरिंदगी का शिकार इसलिए बनती है लड़का
जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया उसने पुलिस को बताया कि उसके माता पिता की मौत के बाद भाई ने कुछ रुपयों के लिए एक शराबी को बेच दिया था। उसने रेप किया और उसके बाद तीन साल की बेटी हुई। बेटी को खुद रख लिया और मुझे भगा दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने बाल कटवा लिए, लड़कों के कपड़े पहन लिए और खुद को लड़कों की तरह रखना शुरु कर दिया, जिससे होटल, ढाबे, केटरिंग में काम मिल जाता। वहां पर अपना नाम पता गलत बताती थी ताकि कोई लड़की नहीं समझ ले और अकेले में गंदा काम नहीं कर दे। 

मेडिकल जांच में सारा सच आया सामने
पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है और मेडिकल मे पुष्टि हो गई है कि वह महिला है। इस मामले के बाद उस किशोरी की मां को बुलाया गया जिसने रेप का आरोप लगाया था। मां ने कहा कि उसने झूठा आरोप लगाया, रेप  नहीं हुआ। लेकिन वह उसकी बेटी को साथ जरुर लेकर गई थी। अब फिलहाल पुलिस ने शंकर नाम की तथाकथित युवती को पुलिस की हिरासत में रखा है। उस पर लड़की का अपहरण का केस चल रहा है। लेकिन इस घटनाक्रम के बाद महिला जेल के अफसर, थाने की पुलिस, जिले के पुलिस अफसर सब हैरान परेशान हैं........।

Share this article
click me!

Latest Videos

रोया और अपने ही घर में 27 घंटे टॉर्चर झेलता रहा इंजीनियर,खौफनाक रात में गवांए 35 लाख
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'