राजस्थान में कुंए से पानी की जगह लाशें निकलने लगी, आग से भी तेज पूरे जिले में फैली खबर, भयंकर भीड़ लगी

Published : Nov 28, 2022, 12:10 PM ISTUpdated : Nov 28, 2022, 12:16 PM IST
राजस्थान में कुंए से पानी की जगह लाशें निकलने लगी, आग से भी तेज पूरे जिले में फैली खबर, भयंकर भीड़ लगी

सार

राजस्थान के उदयपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिसने भी खबर को सुना तुरंत मौके पर पहुंच गया। वहीं पूरे मामले में पुलिस मृतको की पहचान करने में लगी है, क्योंकि जिनकी बॉडी मिली है वे गांव के नहीं है और ना ही उनके पास से कोई आईडी मिली है कि पता चल सके।

उदयपुर (udaipur). सोचो.... आप कुएं पर पानी भरने जाओ और पानी की जगह लाशें निकलने लग जाएं तो क्या हाल हो....। ऐसा हुआ है  राजस्थान में रविवार की शाम.....। प्रदेश के एक कुएं ने लाशें उगली हैं वह भी जवान लड़कों की। सड़ी गली हालत में दो लाशें पुलिस को मिली हैं। दोनो ने शर्ट और जिंस पहनी हैं। मोबाइल फोन और कुछ रुपए पैसे भी मिले हैं दोनो के पास से। अब जांच पड़ताल चली रही है कि दोनो कौन हैं और यहां कैसे आ गए....। किसी ने फेंका है या खुद ने ही जान दी है। दोनो अज्ञात लाशों को लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है। पूरा घटनाक्रम राजस्थान के उदयपुर शहर का है और कुराबड़ थाना पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

गांव के कुएं से आने लगी दुर्गंध, पास जाके देखा तो उड़े होश
जांच पड़ताल कर रही पुलिस ने बताया कि कुराबड़ थाना इलाके में भलो का गुडा गांव के नजदीक एक कुंआ है। यदा कदा गांव के लोग वहां से पानी ले आते हैं। रविवार को वहां से कुछ लोग गुजरे तो दुर्गंध आने लगी। जांच पड़ताल की तो पता चला कि कुएं में गहरे पानी में कुछ सड़ा गला दिख रहा है। ग्रामीणों को इसका पता चला तो भीड़ लग गई। फिर पुलिस को बुलाया गया तो पुलिस पहुंची और सिविल डिफेंस वालों को बुला लिया। भारी दुर्गंध के बीच भी सिविल डिफेंस की टीम ने अपना सौ प्रतिशत दिया और कुएं से एक के बाद एक दो लाशें बाहर निकाल लीं। उसके बाद फिर से सर्च किया गया लेकिन फिर कुएं में कुछ नहीं था। 

नहीं हो पाई दोनो युवको की पहचान, चोट के भी पड़े है निशान
दोनो लाशों की शिनाख्त करने की कोशिश की गई लेकिन जानकारी नहीं मिली सकी। दोनो के पास फोन थे लेकिन वे खराब हो चुके थे। पुलिस का मानना है कि लाशें करीब पंद्रह से बीस दिन पुरानी हो सकती हैं। उम्र बीस से पच्चीस साल के करीब है दोनो की। लाशों को मुर्दाघर में रखवाया गया है और अब पूरे जिले में पिछले दिनों इस हुलिए के साथ लापता हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सुसाइड़ नोट नहीं मिलने के कारण पुलिस को डबल मर्डर का भय सता रहा है। चोट के कुछ निशान भी शरीर पर मिले हैं।

यह भी पढ़े- एक थप्पड़ ने पूरे राजस्थान को हिला दिया, किसी को चांटा मारने से पहले सौ बार सोच लेना...3 भाइयों की मौत

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी