सालों से एक बच्चे के लिए मन्नत मांग रहा था दंपत्ति, फिर हुआ कुदरत का करिश्मा

Published : Nov 19, 2022, 09:53 AM ISTUpdated : Nov 19, 2022, 12:13 PM IST
सालों से एक बच्चे के लिए मन्नत मांग रहा था दंपत्ति, फिर हुआ कुदरत का करिश्मा

सार

राजस्थान के जयपुर में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। ये महिला और उसका पति सालों से एक बच्चे के लिए मन्नत मांग रहे थे।

जयपुर( Rajasthan). कहा जाता है कुदरत का करिश्मा जब होता है तो वह नामुमकिन को भी मुमकिन कर देता है। कुछ ऐसा ही हुआ है राजस्थान के जयपुर में। यहां एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। ये महिला और उसका पति सालों से एक बच्चे के लिए मन्नत मांग रहे थे। हांलाकि अस्पताल में सफलता पूर्वक इस कठिन ऑपरेशन को किया गया जिसमें मां और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं।

राजस्थान के जयपुर का सबसे बड़ा हॉस्पिटल सवाई मानसिंह हॉस्पिटल हमेशा से अपने जटिल ऑपरेशन की कामयाबी के लिए जाना जाता है। अब एक फिर यह हॉस्पिटल चर्चा में है। हॉस्पिटल में एक ही कोख से तीन बच्चों का सुरक्षित जन्म हुआ है। तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ है। एहतियात के तौर पर जन्म देने वाली मां को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। हांलाकि सभी खतरे से बाहर हैं।

बच्चों को देखने के लिए लगी भीड़
एक साथ जन्मे टीनबबच्चों को देखने की सूचना जब अस्पताल में फैली तो बच्चों को देखने के लिए और नेग देने के लिए लोग जमा होने लगे। अस्पताल में अचानक से भीड़ बढ़ गई। बाद में डॉक्टर्स की टीम और स्टाफ ने सभी को बाहर निकाला।

काफी दिनों से मन्नत मांग रहे थे पति- पत्नी
दरअसल चूरू जिले के तारानगर की रहने वाली महिला और उसका पति काफी दिनों से संतान के लिए मन्नत मांग रहे थे। कुछ दिनों पहले महिला गर्भवती हुई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रसव का समय नजदीक आया तो परिजन उसे लेकर जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जब महिला की सोनोग्राफी की तो वह भी चौक गए क्योंकि महिला की कोख में 3 बच्चे थे। महिला का लेबर पेन बढ़ते देख डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन करने की बात कही। जिसके बाद महिला को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस ऑपरेशन के बाद महिला ने एक बेटे और दो बेटियों को जन्म दिया। तीनों का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी