वुमेंस डे पर 2 भाइयों ने लड़की के प्यार में साथ दी जान, दोनों के हाथ पर लिखे मिले गर्लफ्रेंड के नाम

दोनों ने मरने से पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया। जिसमें उन्होंने बोला कि अब इस दुनिया में जीने का मन नहीं लगत। इसलिए जा रहे हैं। दोनों के शव बुरी तरह से क्षतविक्षत हो गए। एक युवक का सिर ही धड़ से अलग हो गया।

Asianet News Hindi | Published : Mar 8, 2021 2:25 PM IST

जयपुर (राजस्थान). पूरा देश एक तरफ 8 मार्च को महिला की उपलब्धियों को सेलिब्रेट करते हुए  वुमेंस डे मना रही है। वहीं इसी बीच राजस्थान से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो भाइयों ने एक साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों ने लड़कियों के प्रेम प्रसंग में यह कदम उठाया है। उन्होंने मरने से पहले अपने हाथ पर लड़कियों के नाम भी लिखे हुए थे। एक के हाथ पर आशा और दूसरे के हाथ पर तुलसी नाम लिखा हुआ मिला है। दोनों के शवों के टुकड़े सोमवार सुबह पटरी पर बुरी हालत में मिले। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शरू कर दी है।

मरने से पहले पोस्ट किया एक वीडियो
दरअसल, यह दर्दनाक घटना बूंदी जिले के केशवरायपाटन से सामने आई है। जहां चचेरे भाई देव और महेंद्र ने रविवार देर रात यह खौफनाक कदम उठाया।   उन्होंने मरने से पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया। जिसमें उन्होंने बोला कि अब इस दुनिया में जीने का मन नहीं लगत। इसलिए जा रहे हैं। हमारे जाने के बाद आप किसी से लड़ना मत। नहीं तो हम दोनों की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। कभी ना कभी तो जाना था, दुखी मत होना।

एक का सिर से धड़ अलग तो दूसरे की ये हालत
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों  युवक रिश्ते में चाचा-ताऊ के लड़के थे। एक बूंदी में रहकर पढ़ाई कर रहा था, वहीं दूसरा साथ रहकर काम करता था। वह मूल रूप से केशवपुरा गांव के रहने वाले थे।  यह घटना घटना गुड़ला के पास दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन की है। पटरी के पास उनकी एक बाइक भी खड़ी मिली है। दोनों के शव बुरी तरह से क्षतविक्षत हो गए। एक युवक का सिर ही धड़ से अलग हो गया।

10 दिन पहले कह दिया था कि हम मरेंगे
पुलिस ने जांच शरू करते हुए दोनों मृतकों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। परिजनों से उनके बारे में और जानकारी जुटाते हुए उनके पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। जिस तरह से उनके हाथों पर लड़कियों के नाम लिखे मिले हुए हैं। उससे लग रहा है कि दोनों का दो युवतियों के साथ अफेयर चल रहा था। उनके बीच ऐसा क्या विवाद हुआ कि दोनों ने एक साथ मरने का फैसला कर लिया। इसके साथ दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है, जो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। जिसमें वह गाना गाते हुए कह रहे हैं कि छोरी तुझसे 10 दिन पहले कह दिया था कि हम मरेंगे।
 

Share this article
click me!