Shukra Rashifal December 2022: शुक्र के राशि बदलने का देश-दुनिया पर होगा असर, जानें अपना राशिफल

Shukra Gochar December 2022: सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह शुक्र 5 दिसंबर, सोमवार को वृश्चिक से निकलकर धनु में आ चुका है। इस राशि में ये ग्रह 29 दिसंबर तक रहेगा। इसके बाद ये राशि क्रम में आगे बढ़ेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर दिखाई देगा।
 

Manish Meharele | Published : Dec 6, 2022 4:01 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह हमारे जीवन पर काफी अधिक प्रभाव डालता है। इसके शुभ प्रभाव से ही जीवन में सुख-समृद्धि और पत्नी सुख प्राप्त होता है। ये ग्रह 5 दिसंबर, सोमवार को वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में आ चुका है। (Shukra Rashifal December 2022) धनु राशि में शुक्र ग्रह सामान्य फल देता है। इस राशि में बुध पहले से स्थित है। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशि के लोगों पर भी दिखाई देगा। आगे जानिए शुक्र के राशि परिवर्तन का असर…

ऐसा होगा देश-दुनिया पर असर
- शुक्र के राशि परिवर्तन से प्रशासनिक और राजनैतिक मामलों में बड़े बदलाव होने के योग इस समय बन रहे हैं। कुछ स्थानों पर सत्ता परिवर्तन हो सकता है। कुछ बड़े राजनीतिक उलट-फेर इस समय देखने को मिल सकते हैं।
- लोगों की सेहत पर भी शुक्र का असर देखने को मिलेगा। शीत ऋतु के चलते निमोनिया आदि के मामले बढ़ सकते हैं, वहीं दमा रोगियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
- इस समय कुछ राशि के बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना बन रही है, वहीं बिजनेस में तरक्की के योग भी इस समय बनेंगे। विदेश से जुड़े कारोबार में भी अचानक तेजी आ सकती है।
- शुक्र का राशि परिवर्तन कुछ मामलों में सामान्य रहने वाला है। कुछ राशि के लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है, वहीं अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए समय सामान्य रहेगा।


ऐसा होगा राशियों पर असर…

मेष राशि: धन लाभ होगा, धर्म के प्रति रूचि भी बढ़ेगी। नौकरी और बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि: परेशानियां को सामना करना पड़ेगा। सेहत खराब रहेगी। धन अटक सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी।

मिथुन राशि: इस राशि के लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। बच्चों से जुड़ी कोई चिंता दूर हो सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

कर्क राशि: इस राशि के लोग किसी विवाद में फंस सकते हैं। खर्च भी अचानक बढ़ सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। 

सिंह राशि: वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। कोर्ट-कचहरी का मामला आपके पक्ष में हो सकता है।

कन्या राशि: समय अनुकूल है। रोजगार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। लेकिन सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।

तुला राशि: इनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। छोटी बातों से बड़ा विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

वृश्चिक राशि: नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय अच्छा है। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। अचल संपत्ति से फायदा मिलने के संकेत हैं।

धनु राशि: ये समय मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। धन लाभ की स्थिति बनेगा, लेकिन खर्च भी उतना ही होगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

मकर राशि: अटका हुआ पैसा इस समय मिल सकता है। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है साथ में प्रमोशन भी होगा। सेहत बिगड़ सकती है।

कुंभ राशि: इनकम के नए सोर्स मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। संतान की उन्नति देखकर मन प्रसन्न रहेगा। 

मीन राशि: बिजनेस में फायदा होगा लेकिन नौकरीपेशा के लिए समय ठीक नहीं है। न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

Hindu Tradition: किसी भी शवयात्रा को देखकर हाथ जोड़कर प्रार्थना क्यों की जाती है?


Surya Gochar December 2022: सूर्य के राशि बदलने से 3 राशि वाले रहें सावधान, हो सकता है कुछ बुरा

Jyotish: टू हो या फोर व्हीलर, डिक्की में न रखें फालतू सामान, नहीं तो लाइफ में बनी रहेंगी परेशानियां
 

Share this article
click me!