Surya Gochar December 2022: सूर्य के राशि परिवर्तन से किसे होगा फायदा और मिलेंगे शुभ फल?

Published : Dec 12, 2022, 06:15 AM IST
Surya Gochar December 2022: सूर्य के राशि परिवर्तन से किसे होगा फायदा और मिलेंगे शुभ फल?

सार

Surya Gochar December 2022: सूर्य को सौर मंडल का राजा कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये ग्रह भी समय-समय पर राशि बदलता है। ये ग्रह किसी भी राशि में अधिकतम 30 दिन तक रहेगा। इसके बाद ये राशि क्रम में आगे बढ़ता है।  

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे सौर मंडल में कुल 9 ग्रह हैं। ये सभी ग्रह समय-समय पर राशि बदलते हैं। हर ग्रह निश्चित समय तक ही एक राशि में रहता है। सूर्य अधिकतम 30 दिन तक एक राशि में रहता है। इस समय सूर्य वृश्चिक राशि में स्थित है, जो 16 दिसंबर को धनु में प्रवेश करेगा। (Surya Gochar December 2022) ये इस महीने का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होगा। सूर्य के धनु राशि में जाने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। इस राशि में सूर्य 14 जनवरी 2023 तक रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर कुछ राशि वालों पर शुभ तो कुछ पर अशुभ रूप से दिखाई देगा। आगे जानिए किन राशियों पर सूर्य के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा… 


मिथुन राशि
सूर्य के धनु राशि में जाने से मिथुन राशि वालों को शुभ फल प्राप्त होंगे। इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। समय इनके पक्ष का बना हुआ है। बैंक बैलेंस में भी इजाफा होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में भी सफलता मिलने के योग इस समय बन रहे हैं।


सिंह राशि  
सूर्य के धनु राशि में जाने से बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा, जिसका शुभ प्रभाव सिंह राशि वालों को मिलेंगे। इनकी कर्ज से जुड़ी समस्या का निदान होगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। मार्केटिंग से जुड़े टारगेट भी समय पर पूरे हों जाएंगे, जिससे अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। संतान से जुड़ी कोई समस्या है तो वह भी दूर होगी और कोई खुशखबरी भी इस समय आपको मिलेगी।


धनु राशि  
इसी राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति बनने से लक्ष्मीनारायण और बुधादित्य नाम के 2 राजयोग बनेंगे। इन दोनों राजयोगों का शुभ प्रभाव इस राशि के लोगों को मिलेगा। इनके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अटका हुआ पैसा इस समय इन्हें मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। बिजनेस में मुनाफा होगा और नौकरी में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।


मीन राशि
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि वालों का जीवन भी सूर्य के राशि परिवर्तन से सुखद स्थिति में रहेगा। नई नौकर के लिए प्रयास कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का पूरा-पूरा फायदा मिलेगा। लोन से छुटकारा मिलेगा। परिवार वालों के साथ क्वालिटी समय बिताने का मौका मिलेगा। धन लाभ के योग भी बनेंगे।


ये भी पढ़ें-

Surya Gochar December 2022: सूर्य के राशि बदलने से 3 राशि वाले रहें सावधान, हो सकता है कुछ बुरा

18 दिन तक चलता है किन्नरों का विवाह समारोह, किससे और कैसे होती है इनकी शादी?

इन 5 बातों पर रखेंगे कंट्रोल तो बाद में पछताना नहीं पड़ेगा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 
 

PREV

Recommended Stories

Surya Gochar 2025: 4 राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, सूर्य का राशि परिवर्तन करेगा बंटाधार
Aaj Ka Rashifal 11 December 2025: कौन रिस्क वाले काम न करे-किसे होगा धन लाभ? जानें राशिफल से