Sun Transit 2022: 15 जून तक वृषभ राशि में रहेगा सूर्य, बनाएगा बुध के साथ शुभ योग, किस राशि पर कैसा होगा असर?

ग्रहों का राजा सूर्य 15 मई, रविवार को राशि बदलकर मेष से वृषभ में आ चुका है। सूर्य का ये राशि परिवर्तन सभी राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में असर डालेगा। कुछ राशि वालों के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। वहीं कुछ लोगों को इस राशि परिवर्तन के मिले-जुले फल मिलेंगे।

Manish Meharele | Published : May 15, 2022 6:32 AM IST

उज्जैन. 15 मई को सूर्य के राशि बदलते ही मेष राशि में बन रही सूर्य और राहु की अशुभ जोड़ी भी खत्म हो जाएगी और वृष राशि में सूर्य के साथ बुध होने से बुधादित्य नाम का शुभ योग बन जाएगा। हालांकि बुध ग्रह इस समय अस्त है, इसलिए इस शुभ योग का प्रभाव कम ही मिल पाएगा। इसके परिणाम निकट भविष्य में देखने को मिलेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन किस राशि के लिए कैसा रहेगा, आगे जानिए…

मेष राशि
सूर्य के वृषभ राशि में आने से इस राशि वालों की महत्वकांक्षी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। यह समय आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इस राशि वालों को आर्थिक मामलों में फायदा हो सकता है। कमाई के जरिए एक से अधिक हो सकते है। 

वृषभ राशि 
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत करनी पड़ेगी। करियर में स्थिरता आएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय शुभ फल देने वाला रहेगा। ऑफिस और बिजनेस के कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि  
12वां सूर्य आपको सभी मामलों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है या जो लोग किसी सामाजिक संगठन से जुड़े हैं उन्हें मान-सम्मान मिलेगा। आय के साथ एक से अधिक होंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।

कर्क राशि
इस राशि के लोग चाहकर भी पैसों की बचत नहीं कर पाएंगे। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। पैतृक संपत्ति के लेकर भाई-बहनों का विवाद कोर्ट में जा सकता है या कोर्ट में कोई मामला विचाराधीन है तो उसमें असफलता मिल सकती है। 

सिंह राशि 
स्वयंसेवी संस्था से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। करियर के लिए ये राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन होने के योग इस दौरान बन सकते हैं। मनचाही जगह ट्रांसफर भी हो सकता है।

कन्या राशि
राशि से नौवां सूर्य आपकी किस्मत चमका सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में फायदा मिलता नजर आ रहा है। धन -संपत्ति में वृद्धि होगी। कोई मकान या प्लाट इस समय खरीद सकते हैं। सम्मान के साथ-साथ सुख की भी प्राप्ति होगी। 

तुला राशि 
पैसों से जुड़े मामलों में नुकसान हो सकता है। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको परेशानी का अनुभव होगा। आठवां सूर्य परेशानी बढ़ाने वाला होता है। इससे आपको शारीरिक के साथ-साथ मानसिक कष्ट का सामना भी करना पड़ेगा। 

वृश्चिक राशि
बिजनेस से जुड़ी कोई योजना पूरी हो सकती है। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद खत्म होंगे। संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। इस दौरान आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

धनु राशि
विरोधी सक्रिय रहेंगे। किसी बीमारी की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य की ये स्थिति इस राशि के लोगों के लिए कष्टदायी रहेगी। खर्च में वृद्धि हो सकती है। 

मकर राशि
पांचवां सूर्य आपकी संतान को फायदा पहुंचाएगा। उसकी ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। परिवार में नया सदस्य भी आ सकता है। शिक्षा के मामलों में सफलता मिलेगी। नए प्रेम प्रसंगों में भी मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि
इस राशि के लोगों के हर काम में सफलता मिलती नजर आ रही है। चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होने के योग भी बन रहे हैं। वाहन खरीदने की योजना पूरी हो सकती है। आप अपने काम से प्रसिद्धि हासिल करेंगे और करियर के नए मुकाम पर पहुंचेंगे।

मीन राशि
इस राशि के लोग वाहन चलाने में सावधानी रखें। पैसों के मामलों में जरा भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। कुछ कामों में सफलता मिलेगी तो कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं। 

ये भी पढ़ें-

Buddha Purnima 2022: बुद्ध की धरती स्पर्श करती मुद्रा में छिपा है गहरा रहस्य, जानिए इससे जुड़ी खास बातें


Buddha Purnima 2022: घर में रखें धन की पोटली पकड़े लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति, इससे बढ़ता है गुड लक, होता है धन लाभ

Buddha Purnima 2022: घर में बुद्ध की प्रतिमा रखने से बनी रहती है सुख-शांति, जानिए और भी खास बातें
 

Share this article
click me!