
रिलेशनशिप डेस्क. 19 साल की थी वो...पढ़कर कुछ बनने की ख्वाहिश होगी। लेकिन एक हैवान का दिल आ गया और उसने उसके सामने शादी का प्रपोजल रख दिया। लेकिन इसका जवाब उसने ना में दिया। जिसके बाद सरेआम एक गोली चली और वो इस बेरहम दुनिया को छोड़कर चली गई। कहानी मिस्र (Egypt) की है। दुनिया का कोई मुल्क नहीं है जहां लड़कियां ऐसे हैवानों से सुरक्षित हैं। (फोटो साभार:Mirror)
मेनोफिया गवर्नरेट के तुख तनबिशा गांव में रहने वाली 19 साल की अमानी अब्दुल-करीम अल-गज्जर की बीते शनिवार (3 सितंब) को हत्या कर दी गई। 29 साल के अहमद फथी अमीरा ने सरेआम उसके उपर बंदूक तान दी। उसने शादी करने के लिए कहा। लेकिन बंदूक की नोक पर होने के बावजूद उसने कहा कि मैं तुमसे शादी नहीं करूंगी। जिसके बाद उसे शैतान ने गोली मार दी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि अल-गज्जर ने ‘बुरे व्यवहार’ के लिए अमीरा के शादी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।
आरोपी ने खुद को भी मार ली गोली
इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। सोशल मीडिया पर अपराधी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो कहता नजर आ रहा है कि मैं अहमद अमीरा हूं। तुम सब मुझे खोज रहे हो। मैं अपराधी हूं। मैं उसके लिए जी रहा था। मैं तुम्हारा (अल-गज्जर) बदला लूंगा। मिस्त्र के गृह मंत्रालयन की मानें तो अमीरा ने उसी हथियार का उपयोग करके सुसाइड किया जिससे उसने छात्रा को गोली मारी थी।
छात्र ने छात्रा की ली जान
बता दें कि मिस्र में पिछले कुछ दिनों से महिलाओं को लेकर कुछ ऐसी घटना सामने आ रही है जो दहलाने वाली है। 20 जून को छात्रा नायरा अशरफ की हत्या कर दी गई थी। उसके सहपाठी मोहम्मद अदेल ने उसकी जान ले ली। यहां भी लड़की ने लड़की के प्यार को ठुकरा दिया था। जिससे वो गुस्से में था। ये मामला तब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आया ,जब कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराया और मिस्र की संसद से अपील की कि उसे फांसी के फंदे पर लटकाया जाए। इतना ही नहीं इसका लाइव प्रसारण भी करने कहा।
और पढ़ें:
वेट लॉस सर्जरी कराने जा रहे हैं तो सावधान ! 25 साल के युवक की हुई मौत
बीवी ने दिया दगा तो दोस्त को मिली खौफनाक 'सजा', पूरा माजरा जान कांप जाएंगे
70 साल की उम्र में की दूसरी शादी, बीवी पर आया गुस्सा तो पति बना हत्यारा ‘बैट’मैन
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.