Relationship: लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए ट्राई करें ये बेस्ट 5 परफ्यूम

Published : Nov 08, 2021, 10:45 PM IST
Relationship: लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए ट्राई करें ये बेस्ट 5 परफ्यूम

सार

 लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए लड़के कई तरह के तरीके अपनाते हैं। कभी डेट प्लान करते हैं, तो कभी एक्सपेंसिव गिफ्ट देते हैं। लेकिन एक बात वो भूल जाते हैं कि, लड़कियों को सबसे ज्यादा पसंद होती है Perfume की खुशबू जिससे वो सबसे ज्यादा अट्रैक्ट होती हैं।

नई दिल्ली। लड़कियों को इंप्रेस बहुत आसान है। लेकिन वो किस चीज से खुश होती है इसके बारे में लड़के बहुत कम जानते हैं। वो सोचते हैं कि, अच्छी डेट, गिफ्ट आदि से आप लड़कियों को इंप्रेस कर सकते है। लेकिन ऐसा नहीं है, उन्हें सबसे ज्यादा पसंद होता है लड़को द्वारा लगाया गया परफ्यूम। जिससे वो उनकी तरफ सबसे ज्यादा अट्रैक्ट होती है। टीवी पर आपने कई सारे ऐसे एड देखे होंगे जिसमें लड़के अपनी बॉडी में परफ्यूम स्प्रे करते हैं और उसकी खुशबू से लड़कियां उनकी तरफ खिंची चली आती हैं। आइए जानते हैं उन परफ्यूम के बारे में जिनको लगाकर आप भी कर सकते हैं लड़कियों को इंप्रेस।

स्ट्रांग फ्रैगरेंस बढ़ाती है इंट्रेस्ट 

ज्यादातर लड़कियों को पुरुषों के स्ट्रांग फ्रैगरेंस वाले परफ्यूम पसंद आते हैं। ये लड़के की बोल्ड पर्सनैलिटी को दिखाता है। इससे लड़की को लगता है कि लड़का दमदार और हैंडसम होगा। साथ ही वो भीड़ में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होगा।

चॉकलेटी स्मेल बनाती है दीवाना

लड़कियों को चॉकलेट काफी पसंद होती है। इसलिए वो अपना मूड खराब होने पर इसे जरूर ट्राई करती हैं। ऐसे में अगर किसी लड़के ने चॉकलेटी महक वाले लाइट परफ्यूम का स्प्रे किया हो तो जाहिर है कि उनका अटेंशन लड़के की ओर जाएगा। चॉकलेट की महक लड़कियों को दीवाना बना देती है। इसलिए लड़कों के सेंट में अगर ऐसी कोई खुशबू आती है तो वो उनकी ओर अट्रैक्ट होती हैं।

फूलों की खुशबू जगाती है मीठा एहसास

लड़के फूलों की खुशबू वाले सेंट लगाते हैं। वे उन्हें ज्यादा लुभाते हैं। क्योंकि वो उनकी सॉफ्ट नेचर को दर्शाते हैं। लड़के लैवेंडर या आर्किड के फूलों का बना लाइट परफ्यूम लगाते हैं तो उनकी भीनी-भीनी सी महक लड़के को बार-बार देखने को प्रेरित करती है। ऐसे सेंट लगाने के शौकीन लड़के अपनी अच्छी इमेज क्रिएट करने में कामयाब रहते हैं। साथ ही उन्हें लगता है कि ऐसी महक वाले लड़के भरोसेमंद भी होते हैं। जिस तरह खिले हुए फूल ताजगी का एहसास कराते हैं। इसी तरह फूलों वाले सेंट को लगाने वाले लड़के भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में कामयाब रहते हैं।

एल्को हॉलिक खुशबू दिखाती है लड़के का स्टेटस

वैसे तो कई लोगों को एल्कोहल की महक पसंद नहीं आती है, लेकिन मेन्स डियो या परफ्यूम की बात करें तो यहां राय थोड़ी अलग है। दरअसल कई महिलाओं को एल्कोहॉलिक फ्रैगरेंस वाले लड़के अट्रैक्ट करते हैं। ऐसे परफ्यूम लगाने वाले लड़कों की पर्सनैलिटी बोल्ड और फ्रैंक दिखती है। ये उनके मैन पॉवर को भी दिखाती है।

फ्रूटी स्मेल जगाती है अपनापन

वैसे तो फ्रूट्स को खाया जाता है, लेकिन इनसे बने परफ्यूम की बात करें तो शायद ही कोई इसे इस्तेमाल करना चाहता होगा। क्योंकि ये स्मेल काफी टैकी-सी होती है। लेकिन ब्लैक ग्रेप्स और कीवी जैसे चुनिंदा फलों की महक वाले लाइट परफ्यूम भी कई महिलाओं को पसंद आते हैं। अगर इस तरह के सेंट की महक आपको किसी लड़के के कपड़ों से आती है तो ये आपका ध्यान खींच सकती है।

इसे भी पढ़ें-

Relationship: शादी के लिए लड़के से जा रहे हैं मिलने, तो इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान

Relationship: आपका पार्टनर है नाराज, तो उन्हें मनाने के ये 5 तरीके आपके आएंगे काम

इन टिप्स के जरिए आप अपने पार्टनर के गुस्से को कर सकते हैं शांत

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!