Relationship: प्लान करें अच्छी और कम खर्चे वाली डेट, जानिए कैसे

Published : Nov 06, 2021, 12:19 AM IST
Relationship: प्लान करें अच्छी और कम खर्चे वाली डेट, जानिए कैसे

सार

हर कोई सोचता है कि, उसके पास भी ऐसा पार्टनर हो जिसके साथ वो टाइम स्पेंड कर सके। अपनी बातों को शेयर कर सके। लेकिन उसके लिए भी उसे काफी खर्चे करने पड़ते हैं, ताकि वो उसे इंप्रेस कर सके। इसी इंप्रेस करने चक्कर में ही वो फ्यूचर के बारे में नहीं सोच पाता। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसके बाद आप अपनी डेट भी प्लान कर पाएंगे और आपके पैसे भी ज्यादा खर्च नहीं होगे।

नई दिल्ली। शादि से पहले Relationship में रहना आजकल काफी नॉर्मल बात है। तभी ज्यादातर लोग रिलेशनशिप के Do's and Dont's को बहुत अच्छे से जानते हैं, और इस बात को भी जानते हैं कि, अगर आपको अपने पार्टनर को खुश रखना है तो खर्चा भी करना पड़ेगा। क्योंकि तभी आप अपने पार्टनर को खुश रख पाएंगे और तभी खुद भी खुश रह पाएगे। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसको अप्लाई कर आप अपना खर्चा भी बचा पाएंगे और डेट पर ले जाकर अपने पार्टनर को इंप्रेस भी कर पाएंगे।

घर पर ही अरेंज करें लंच या डिनर

लंच या डिनर पर हर कोई बाहर ले जाता है, लेकिन आप अपने पार्टनर को घर पर ही बुलाएं। इससे आपका पार्टनर भी इंप्रेस हो जाएगा और आपका खर्चा भी कम होगा। खास बात ये होगी की जो टाइम आपको किसी Resturant में एक साथ बिताने को नहीं मिलता वो भी आसानी से मिल जाएगा वो है क्वालिटी टाइम। जिसमें आप एक-दूसरे से अपनी बातें शेयर कर पाएंगे। एक-दूसरे पर ट्रस्ट स्ट्रोंग कर पाएंगे।

बाहर जाकर खा सकते हैं स्ट्रीट फूड

अगर आपका पार्टनर स्ट्रीट फूड का शौकिन है तो आप उसे लेकर बाहर कही अच्छी जगह ले जा सकते हैं। ताकि आप उसके साथ कुछ अच्छा खाएं और समय बिताएं। इसके लिए आपको उन जगाहों का चयन करना होगा, जहां अच्छा और सस्ता स्ट्रीट फूड मिलता हो। क्योंकि तभी आप अपना इंप्रेशन अपने पार्टनर पर जमा सकते हैं।

पिकनिक से बनाएं अपना दिन स्पेशल

पिकनिक तो एक बहाना है असल में दोनों पार्टनर को एक दूसरे के साथ समय जो बिताना है। अक्सर हम जब भी अपनी फैमली के साथ टाइम स्पेंड करने के बारे में सोचते हैं तो पिकनिक का विचार सबसे पहले हमारे दिमाग में आता है। ऐसे ही पार्टनर के साथ भी आप पिकनिक का प्लान बना सकते हैं। इससे आप दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज आ जाएंगे।

हिस्टॉरिकल प्लेसेस पर जाएं

हर शहर में कई ऐसी जगाहें हैं जहां के हिस्टॉरिकल प्लेसेस काफी फेमस हैं। जिन्हें दूर-दूर से लोग देखने आते हैं। इसलिए आप अपने पार्टनर के लिए इस जगह का चयन भी कर सकते हैं। जहां आपको घूमने के लिए काफी जगह मिलेगी और आपको डिस्टर्ब करने वाला भी कोई नहीं होगा।

पार्टनर की पसंद का रखें ख्याल

अगर आप अपने पार्टनर से सच्चा प्यार करते हैं तो आपको उनकी हर बातों का ख्याल रखना आना चाहिए। अगर उन्हें पेंटिंग करना पसंद है तो आप उन्हें एग्जिबिशन में ले जा सकते हैं। उन्हें पसंद है कि, वो शॉपिंग करे तो आप उन्हें स्ट्रीट शॉपिग पर ले जा सकते हैं। ऐसी जगाहों पर आपका खर्चा भी कम होगा और आपका पार्टनर खुश भी हो जाएगा।

Relationship: शादी के लिए लड़के से जा रहे हैं मिलने, तो इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान

Relationship: आपका पार्टनर है नाराज, तो उन्हें मनाने के ये 5 तरीके आपके आएंगे काम

इन टिप्स के जरिए आप अपने पार्टनर के गुस्से को कर सकते हैं शांत

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!