एक रात में दूसरी बार सेक्स करने से किया मना, तो पति ने पत्नी का गला दबाकर जंगल में ले जाकर फेंका

Published : Dec 09, 2022, 12:54 PM IST
एक रात में दूसरी बार सेक्स करने से किया मना, तो पति ने पत्नी का गला दबाकर जंगल में ले जाकर फेंका

सार

पति-पत्नी के रिश्ता तन और मन दोनों का होता है। लेकिन कभी-कभी तन की जरूरत किसी इंसान पर इस कदर हावी हो जाता है कि वो सही और गलत का फर्क भी भूल जाता है। ऐसा ही कुछ इस वारदात में सामने आया। पत्नी ने दोबारा शारीरिक संबंध बनाने से इंकार किया तो पति जल्लाद बन गया।

रिलेशनशिप डेस्क. पति-पत्नी एक दूसरे से हमसाया होते हैं। उनके मिलन से परिवार बनता है। ये सच है कि अगर पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध सही नहीं होता है तो दोनों के बीच तनाव रहता है। लेकिन क्या कोई इसके लिए कातिल बन सकता है। यूपी के अमरोहा से एक बेहद ही हैरान करने वाली खबर सामने आई। यहां पर एक पति अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया। इसके पीछे वजह शारीरिक संबंध बना। इतना ही वो अपनी काली करतूतों को छुपाने के लिए पत्नी का शव जंगल में फेंक आया। चलिए वारदात की पूरी कहानी बताते हैं।

शादी के 9 साल बाद हैवान बना पति

घटना 5 दिसंबर की है। 34 साल का अनवर की शादी 9 साल पहले साल 2013 में रुखसार से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। दोनों के रिश्ते अच्छे नहीं थे। 5 दिसंबर की रात में अनवर ने रुखसार से सेक्स करने को कहा तो उसने मना नहीं किया। दोनों के बीच शारीरिक रिश्ता बना। इसके बाद वो सो गए। लेकिन बाद में फिर से अनवर उठा और रुखसार से सेक्स करना चाहा। लेकिन उसने मना कर दिया। इसे लेकर वो उससे उलझ पड़ा। दोनों के बीच झगड़े हुए। गुस्से में अनवर ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर से 50 किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर फेंक दिया।

पुलिस में खुद पत्नी की लापता होने का दर्ज कराया केस

खून से रंगे हाथ को छुपाने के लिए अनवर ने एक गेम प्लान किया। उनसे खुद पुलिस थाने में जाकर पत्नी की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। रिपोर्ट लिखाने के कुछ दिन बाद पुलिस को एक अज्ञात महिला का शव मिला। जिसके बाद पुलिस ने शिनाख्त के लिए अनवर को बुलाया।

पूछताछ में अनवर ने कबूल किया अपना गुनाह

पूछताछ में पुलिस को उसपर शक होने लगा। जिसके बाद पुलिस ने उसपर सख्ती दिखाई। पहले तो वो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश किया। लेकिन बाद में टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वो अपनी पत्नी से परेशान था और पहले ही उसकी हत्या करना चाहता था।

और पढ़ें:

सोनिया गांधी तेजी बच्चन को मानती थी अपनी तीसरी मां, विदेश की बेटी कैसे बनी देश की बहू, 

सेक्स के दौरान डर्टी टॉक करने के होते हैं 4 फायदे, वैज्ञानिकों ने बताया, एक तो ऑर्गेज्म से है जुड़ा

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!