
Aaj Ke Shubh Muhurat: 16 जनवरी 2026, शुक्रवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10 बजकर 22 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशई तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन शुक्र प्रदोष और मासिक शिवरात्रि का पर्व साथ में मनाया जाएगा। शुक्रवार को ध्रुव, व्याघात और सुस्थिर नाम के 3 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत 16 जनवरी को, जानें डेट, पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त
शुक्रवार को चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी राशियों पर होगा। इस दिन मंगल, शुक्र और सूर्य मकर राशि में रहेंगे जिससे त्रिग्रही संयोग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो गुरु मिथुन राशि में, बुध धनु राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Vastu Tips: सोमवार को भूलकर भी ये चीजें न खरीदें, हो सकता है नुकसान!
दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 11 बजकर 16 मिनिट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
विक्रम संवत- 2082
मास- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- मूल
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:58 PM
चन्द्रोदय - Jan 16 5:11 AM
चन्द्रास्त - Jan 16 3:46 PM
सुबह 07:14 से 08:34 तक
सुबह 08:34 से 09:55 तक
दोपहर 12:15 से 12:58 तक
दोपहर 12:36 से 01:57 तक
शाम 04:38 से 05:58 तक
यम गण्ड - 3:17 PM – 4:38 PM
कुलिक - 8:34 AM – 9:55 AM
दुर्मुहूर्त - 09:23 AM – 10:06 AM और 12:58 PM – 01:40 PM
वर्ज्यम् - 02:35 PM – 04:21 PM और 06:25 AM – 08:11 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।