MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Pradosh Vrat 2026: 16 या 17 जनवरी, कब करें प्रदोष व्रत? जानें डेट, पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त

Pradosh Vrat 2026: 16 या 17 जनवरी, कब करें प्रदोष व्रत? जानें डेट, पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त

Pradosh Vrat 2026: साल 2026 के पहले महीने जनवरी में शुक्र प्रदोष का शुभ योग बन रहा है। शुक्र प्रदोष का व्रत करने से महादेव के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की कृपा भी भक्तों पर बनी रहती है।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jan 14 2026, 03:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
किस तिथि पर करते हैं प्रदोष व्रत?
Image Credit : Getty

किस तिथि पर करते हैं प्रदोष व्रत?

Pradosh Vrat January 2026: हर महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि बहुत ही खास होती है क्योंकि इन दोनों ही तिथियों को महादेव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत जिस वार को होता है, उसी के अनुसार इसका नाम होता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रदोष व्रत सबसे पहले चंद्रदेव ने किया था। साल 2026 के पहले महीने जनवरी में शुक्र प्रदोष का शुभ संयोग बन रहा है। आगे जानें शुक्र प्रदोष की डेट, पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त…


ये भी पढ़ें-
Basant Panchami 2026: कब है वसंत पंचमी, 22 या 23 जनवरी? जानें सही डेट

25
जनवरी 2026 में कब है शुक्र प्रदोष?
Image Credit : Getty

जनवरी 2026 में कब है शुक्र प्रदोष?

पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 15 जनवरी, गुरुवार की रात 08 बजकर 16 मिनिट से शुरू होगी जो 16 जनवरी की दोपहर की रात 10 बजकर 21 मिनिट तक रहेगी। चूंकि त्रयोदशी तिथि का सूर्योदय 16 जनवरी, शुक्रवार को उदय होगा, इसलिए इसी दिन शुक्र प्रदोष का व्रत किया जाएगा।


ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ

35
16 जनवरी शुक्र प्रदोष शुभ मुहूर्त
Image Credit : Getty

16 जनवरी शुक्र प्रदोष शुभ मुहूर्त

16 जनवरी, शुक्रवार को पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनिट से शुरू होगा जो रात 08 बजकर 29 मिनिट तक रहेगा। यानी भक्तों को पूजा के लिए पूरे 02 घण्टे 42 मिनट का समय मिलेगा। इस दिन सुस्थिर सहित कईं शुभ योग बनेंगे जिससे इस व्रत का महत्व और भी बढ़ गया है।

45
शुक्र प्रदोष व्रत-पूजा विधि
Image Credit : Getty

शुक्र प्रदोष व्रत-पूजा विधि

16 जनवरी, शुक्रवार की सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद व्रत-पूजा का संकल्प लें। शुभ मुहूर्त से पहले पूजा की पूरी तैयारी कर लें। मुहूर्त शुरू होने पर शिवलिंग स्थापित कर इसका जल से अभिषेक करें। फिर गाय के दूध से और पुन: एक बार जल से अभिषेक करें। शिवलिंग पर फूलों की माला चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं। इसके बाद एक-एक करके बिल्व पत्र, धतूरा, आंकड़े के फूल, आदि चीजें अर्पित चढ़ाते रहें। पूजा के दौरान ऊं नम: शिवाय का जाप करते रहें। अंत में भोग लगाकर आरती करें। पूजा से बाद सात्विक भोजन करें।

55
भगवान शिव की आरती (Lord shiva Aarti Lyrics in Hindi)
Image Credit : Getty

भगवान शिव की आरती (Lord shiva Aarti Lyrics in Hindi)

जय शिव ओंकारा प्रभु हर शिव ओंकारा
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव ब्रह्मा विष्णु सदाशिव
अर्धांगी धारा ओम जय शिव ओंकारा
ओम जय शिव ओंकारा प्रभु हर शिव ओंकारा
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव ब्रह्मा विष्णु सदाशिव
अर्धांगी धारा ओम जय शिव ओंकारा
एकानन चतुरानन पंचांनन राजे स्वामी पंचांनन राजे
हंसानन गरुड़ासन हंसानन गरुड़ासन
वृषवाहन साजे ओम जय शिव ओंकारा
दो भुज चारु चतुर्भूज दश भुज ते सोहें स्वामी दश भुज ते सोहें
तीनों रूप निरखता तीनों रूप निरखता
त्रिभुवन जन मोहें ओम जय शिव ओंकारा
अक्षमाला बनमाला मुंडमालाधारी स्वामी मुंडमालाधारी
त्रिपुरारी धनसाली चंदन मृदमग चंदा
करमालाधारी ओम जय शिव ओंकारा
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघाम्बर अंगें स्वामी बाघाम्बर अंगें
सनकादिक ब्रह्मादिक ब्रह्मादिक सनकादिक
भूतादिक संगें ओम जय शिव ओंकारा
करम श्रेष्ठ कमड़ंलू चक्र त्रिशूल धरता स्वामी चक्र त्रिशूल धरता
जगकर्ता जगहर्ता जगकर्ता जगहर्ता
जगपालनकर्ता ओम जय शिव ओंकारा
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका स्वामी जानत अविवेका
प्रणवाक्षर के मध्यत प्रणवाक्षर के मध्य
ये तीनों एका ओम जय शिव ओंकारा
त्रिगुण स्वामीजी की आरती जो कोई नर गावें स्वामी जो कोई जन गावें
कहत शिवानंद स्वामी कहत शिवानंद स्वामी
मनवांछित फल पावें ओम जय शिव ओंकारा
ओम जय शिव ओंकारा प्रभू जय शिव ओंकारा
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव ब्रह्मा विष्णु सदाशिव
अर्धांगी धारा ओम जय शिव ओंकारा
ओम जय शिव ओंकारा प्रभू हर शिव ओंकारा
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव ब्रह्मा विष्णु सदाशिव
अर्धांगी धारा ओम जय शिव ओंकारा


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
पूजा विधि
शुभ मुहूर्त

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Holika Dahan Real Time: 2 या 3 मार्च, होलिका दहन करने का सही टाइम क्या है? नोट करें शुभ मुहूर्त
Recommended image2
Dhundhiraj Chaturthi Vrat Katha: चतुर्थी व्रत करने से चोर को भी मिला स्वर्ग, पढ़ें ढुण्ढिराज चतुर्थी की रोचक कथा
Recommended image3
Sehri Iftar Time Today in Lucknow: लखनऊ में क्या है दूसरे रोजे की सहरी और इफ्तार का सही समय?
Recommended image4
Sehri Iftar Time Today in Delhi: रमजान 2026; आज दिल्ली का सेहरी-इफ्तार टाइम, रोजा टाइमिंग लिस्ट और फास्टिंग आवर्स
Recommended image5
Holashtak Kab Se Hai: होलाष्टक अशुभ क्यों, इसमें कौन से काम न करें?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved