Diwali 2026: मां लक्ष्मी को करना है खुश? दिवाली की रात इन 11 स्थानों पर जलाएं दीपक

Published : Nov 07, 2026, 01:39 PM IST
Diwali 2026

सार

Diwali Upay 2026: धर्म ग्रंथों में कार्तिक मास की अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं कि इस तिथि पर देवी लक्ष्मी धरती पर आती हैं। देवी लक्ष्मी के धरती पर आने की खुशी में ही इस दिन दिवाली उत्सव मनाया जाता है।

Diwali Deepak Upay 2026: इस साल दिवाली 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी। दीपावली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के साथ ही दीपदान का भी खास महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन घर के कुछ खास स्थानों पर दीपक जलाने से सुख-समृद्धि आती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। आगे जानिए दिवाली की रात किन 11 जगहों पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है…

1. घर के मंदिर में जलाएं दीपक

दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने के बाद घर के मंदिर में दीपक जरूर जलाएं। मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

ये भी पढ़ें-
Diwali Upay 2026: देवी लक्ष्मी कर देंगी मालामाल, दिवाली पर करें राशि अनुसार अचूक व आसान उपाय

2. तुलसी के पौधे के पास करें दीपदान

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना गया है। दिवाली की शाम तुलसी के पास घी या तेल का दीपक जलाएं। धार्मिक मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मकता आती है और परिवार पर भगवान की कृपा बनी रहती है।

ये भी पढ़ें-
Diwali 2026: लक्ष्मी पूजा के लिए कितने मुहूर्त? जानें प्रदोष काल, स्थिर लग्न और अभिजीत मुहूर्त का समय

3. पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीपक

पीपल के पेड़ को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। दिवाली की रात पीपल के नीचे भी दीपक जलाने की परंपरा है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं और देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

4. कुएं या तालाब के पास करें दीपदान

अगर आपके घर के आसपास कुआं या तालाब है तो वहां भी दीपक जलाकर दीपदान कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से कुलदेवता की कृपा प्राप्त होती है। पानी के पास दीपक रखते समय सुरक्षा का खास ध्यान रखें।

5. बिल्व वृक्ष के नीचे लगाएं दीपक

बिल्व यानी बेल के पेड़ का भगवान शिव से खास संबंध माना जाता है। शिवपुराण में भी बिल्व वृक्ष का महत्व बताया गया है। दिवाली की रात इसके नीचे दीपक जलाकर भगवान शिव से सुख-शांति की प्रार्थना करें।

6. घर के मुख्य दरवाजे पर जलाएं दीपक

मान्यता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी घर के मुख्य दरवाजे से प्रवेश करती हैं। इसलिए घर के प्रवेश द्वार के दोनों ओर दीपक जलाएं। इससे घर का वातावरण रोशनी और खुशियों से भर जाता है।

7. घर की छत पर भी करें रोशनी

दिवाली पर घर के हर कोने को रोशन करने की परंपरा है। ऐसे में घर की छत पर भी दीपक जलाएं। ध्यान रखें कि दीपक ऐसी सुरक्षित जगह पर रखें, जहां हवा से उसके गिरने या आग लगने का खतरा न हो।

8. आसपास के मंदिर में जलाएं दीपक

दिवाली के दिन अपने घर के पास स्थित किसी मंदिर में भी दीपक जलाकर दीपदान करें। धार्मिक मान्यता है कि मंदिर में दीपक जलाने से पुण्य मिलता है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

9. घर की रसोई में लगाएं दीपक

रसोई घर का अहम हिस्सा होती है। इसे मां अन्नपूर्णा से जोड़कर देखा जाता है। दिवाली पर रसोई में भी एक दीपक जलाएं और मां अन्नपूर्णा से घर में अन्न-धन की कमी न होने की प्रार्थना करें।

10. तिजोरी या दुकान के गल्ले के पास रखें दीपक

दिवाली की रात घर की तिजोरी या दुकान के गल्ले के पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है। खासकर व्यापार करने वाले लोग इस जगह दीपक जलाकर कारोबार में तरक्की और बरकत की कामना कर सकते हैं।

11. आंवले के पेड़ के नीचे जलाएं दीपक

आंवले के पेड़ को धार्मिक रूप से बहुत शुभ माना गया है। कुछ मान्यताओं में इसका संबंध देवी लक्ष्मी से भी जोड़ा जाता है। दिवाली की रात आंवले के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Diwali Upay 2026: देवी लक्ष्मी कर देंगी मालामाल, दिवाली पर करें राशि अनुसार अचूक व आसान उपाय
Naraka Chaturdashi 2026: नरक चतुर्दशी पर क्यों करते हैं अभ्यंग स्नान? जानें विधि, डेट, मुहूर्त और कथा