
Ganesh Chaturthi Ke Upay: इस बार गणेश चतुर्थी 14 सितंबर, सोमवार को है। इसी दिन से 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत होगी। मान्यता है कि गणेश उत्सव में राशि के अनुसार कुछ खास उपाय करने से भगवान गणेश की कृपा मिल सकती है। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां कम हो सकती हैं और रुके हुए काम पूरे होने की राह आसान हो सकती है। आगे जानिए मेष से मीन राशि तक के लोगों को कौन-सा उपाय करना चाहिए…
इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के लोग गणेश उत्सव के दौरान किसी भी दिन बप्पा का लाल चंदन मिले जल से अभिषेक करें। इसके बाद ऊं गं गणपतये नमः मंत्र का कम से कम 5 माला जाप करें।
इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोग गणेशजी को सफेद फूलों की माला पहनाएं और सुगंधित इत्र अर्पित करें। इसके बाद मावे से बनी मिठाई का भोग लगाएं। पूजा के दौरान ऊं गं ऊं गं' मंत्र का जाप करें।
ये भी पढ़ें-
Ganesh Chaturthi 2026: घर-दुकान और ऑफिस में कब करें गणेश स्थापना? जानें मुहूर्त सहित पूजा विधि, मंत्र, आरती और कथा
इस राशि के स्वामी बुध हैं। इस राशि के लोगों के लिए गणेशजी को दूर्वा की माला अर्पित करना शुभ माना जाता है। बप्पा को पिस्ते से बनी मिठाई का भोग लगाएं और ऊं श्री गं गणाधिपतये नमः मंत्र का जाप करें।
ये भी पढ़ें-
Ganesh Chaturthi Puja Samagri List: घर पर गणपति स्थापना से पहले नोट कर लें पूरी सामग्री लिस्ट
इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। ये लोग गणेशजी का गाय के दूध से अभिषेक करें। इसके बाद सफेद आंकड़े के फूलों की माला अर्पित करें। ऊं श्री श्वेतार्क देवाय नमः मंत्र का जाप करें।
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोग दूर्वा पर कुमकुम या सिंदूर लगाकर गणेशजी को चढ़ाएं। गुड़ से बनी मिठाई जैसे गजक या रेवड़ी का भोग लगाएं। इससे इनकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। ये लोग गणेशजी को हरे रंग के वस्त्र अर्पित करें। साथ ही साबूत मूंग किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में दान करें। पूजा के दौरान श्रीं वक्रतुण्डाय नमः मंत्र का जाप करें।
इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोग गणेशजी को सुनहरे रंग के वस्त्र अर्पित करें और गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। गणेश स्त्रोत का पाठ करना भी इनके लिए शुभ माना जाता है।
इस राशि के स्वामी मंगल हैं। ये लोग बप्पा को लाल रंग के वस्त्र और लाल फल जैसे सेब अर्पित करें। श्री विघ्नहरण संकट हरणाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे इनकी मनोकामना पूरी हो सकती है।
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग गणेशजी को हल्दी की साबूत गांठों से बनी माला चढ़ाएं। पूजा के समय श्री गणाधिपतये नमः मंत्र का जाप करें। बप्पा को केसर वाली मिठाई का भोग लगाएं।
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। ये लोग गणेशजी को ड्राई फ्रूट से बनी मिठाई या खीर का भोग लगाएं। पूजा में अपराजिता के फूल अर्पित करें। इससे इन्हें हर तरह का सुख मिल सकता है।
इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। ये लोग गणेशजी को ड्राई फ्रूट की खीर का भोग लगाएं। काले तिल मिले जल से भगवान गणेश का अभिषेक करें और ऊं गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें।
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग गणेश उत्सव के दौरा पीले फूलों की माला अपने हाथों से बनाकर गणेशजी को अर्पित करें। इसके साथ चने की दाल और गुड़ किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में दान करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।