Ganesh Chaturthi Puja Samagri List: घर पर गणपति स्थापना के लिए प्रतिमा, चौकी, कलश, दूर्वा, फूल, मोदक समेत जरूरी पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट जानें और ये क्यों जरूरी हैं।
गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। घर-घर में गणपति की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस दौरान पूजा में कई चीजों का इस्तेमाल भी किया जाता है। अगर आप भी घर पर पहली बार गणपति स्थापना करने वाले हैं तो ganesh chaturthi puja samagri list पहले से तैयार कर लें। इससे पूजा के दौरान, किसी के दौरान किसी भी जरूरी चीज की कमी नहीं होगी और गणेश पूजन विधि आसानी से पूरी की जा सकेगी।
गणेश पूजन सामग्री में क्या-क्या चाहिए ?
1 ) गणेश प्रतिमा और चौकी
विनायक चतु्र्थी पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए लकड़ी की चौकी रखें। चौकी पर साफ लाल या पीला कपड़ा बिछाएं। प्रतिमा को जमीन पर रखने की बजाय चौकी पर स्थापित करें।
2) कलश, नारियल और आम के पत्ते
पूजा के लिए तांबे का कलश, शुद्ध जल, नारियल और आम के पत्ते खरीदें। कलश को शुभता और पूर्णता का प्रतीक माना जाता है। आम के पत्तों का इस्तेमाल सजावट के लिए होता है।
3) रोली, हल्दी, चंदन और अक्षत
पूजा में रोली, कुमकुम, हल्दी, चंदन और अक्षत यानी साबुत चावल जरूर शामिल करें।
ये भी पढ़ें- थर्माकोल से पत्तों तक, 5 चीजों से करें गणेश चतुर्थी सजावट
4) मौली, पान और सुपारी
लाल या पीले रंग की मौली और सुपारी भी पूजा की सामग्री में होनी चाहिए। पान-सुपारी को पारंपरिक रूप से सम्मान और स्वागत से जोड़ा गया है।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi Signs: गणेश चतुर्थी पर दिखे चूहा तो क्या है मतलब?
5) दूर्वा की घास और फूल
पूजन सामाग्री में दूर्वा की घास का विशेष महत्व है। मान्यताओं और परंपराओं के अनुसार, गजानन को 21 दूर्वा अर्पित करने का विधान है। इसके अलावा पूजा के लिए ताजे फूल भी रखें।
6) दीपक, धूप और कपूर
पूजा के बाद आरती के लिए घी का दीपक, रूई की बत्ती, धूप या अगरबत्ती और कपूर जरूर रखें।
7) पंचामृत और मोदक का भोग
भोग के लिए मोदक, मौसमी फल और अन्य प्रसाद तैयार रखें।
गणेश चतुर्थी पूजन से जुड़े पूछे जाने वाले सवाल
गणेश स्थापना में क्या सामग्री लगती है?
विनायक स्थापना के लिए साफ कपड़े, सूखा नारियल, तोरण, बुट्टू, चावल और दीर्घा घास सबसे अहम माने जाते हैं।
पूजन सामग्री में क्या-क्या आता है?
रोली, कुमकुम, हल्दी, चंदन, कलावा, फूल, घी का दीपक, धूप, पंचामृत, फूल, नैवेद्ध आदि भी आप रख सकते हैं।
घर पर गणेश स्थापना कैसे करें ?
सबसे पहले मंदिर को साफ करके चौकी पर कपड़ा बिछाएं, आसपास फूलों और आम के पत्ते रखें। बीच में गणेश जी की स्थापना करते हुए मंत्र पढ़ें। इसके बाद कलश स्थापना कर विधि-विधान से पूजा करें।
