Chaitra Navratri 2023: कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे इन 9 दिनों में?

Published : Mar 13, 2023, 10:56 AM ISTUpdated : Mar 14, 2023, 02:02 PM IST
Chaitra-Navratri-2023

सार

Chaitra Navratri 2023: हिंदू नववर्ष का आरंभ में साल की पहली नवरात्रि मनाई जाती है, इसे चैत्र या वासंती नवरात्रि कहते हैं। इस बार चैत्र नवरात्रि के दौरान बहुत-से शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। 

उज्जैन. चैत्र नवरात्रि के शुक्ल पक्ष में चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। ये साल की प्रथम नवरात्रि होती है। इसे बड़ी नवरात्रि भी कहते हैं। इस बार चैत्र नवरात्रि के दौरान कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते ये पर्व और भी खास हो गया। (Chaitra Navratri 2023) इन शुभ योगों में की गई देवी आराधना बहुत ही शुभ रहेगी, जिसमें देवी का आशीर्वाद तो प्राप्त होगा ही, साथ ही सभी मनोकामनाएं भी पूरी होगी। आगे जानिए इस बार चैत्र नवरात्रि में कब, कौन-सा शुभ योग बनेगा…

जानें कब से कब तक रहेगी चैत्र नवरात्रि? (Chaitra Navratri 2023 Date)
काशी के विद्वान और ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज के अनुसार, चैत्र नवरात्रि का पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक रहेगी। नवरात्रि के पहले ही दिन से हिंदू नववर्ष का आरंभ भी माना जाता है। इस दिन गुड़ी पड़वा पर्व भी मनाया जाता है।

कब, कौन-सा शुभ योग बनेगा चैत्र नवरात्रि में? (Chaitra Navratri 2023 Shubh Yog)
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज के अनुसार, इस बार चैत्र नवरात्रि पूरे 9 दिन रहेगी, ये एक शुभ संयोग है। चैत्र नवरात्रि के दौरान 23, 27 और 30 मार्च को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसके अलावा 24, 26 और 29 मार्च को रवि योग बनेगा। वहीं 27 और 30 मार्च को अमृत सिद्धि योग और 30 मार्च को गुरु पुष्प योग भी बनेगा। यानी चैत्र नवरात्रि के दौरान हर दिन कोई-न-कोई शुभ योग जरूर बनेगा। ये शुभ योग मनोकामना पूरी करने वाले रहेंगे।

शुभ योग में नवरात्रि होने से मिलेंगे शुभ फल
चैत्र नवरात्रि में इतने सारे शुभ योग होने से शुभ फल भी प्राप्त होंगे। इस दौरान की गई पूजा से मनचाही इच्छा पूरी होगी और भक्तों के हर कष्ट दूर होंगे। नवरात्रि में ग्रहों के महासंयोग देश के विकास की नई राह भी खोलेगा। इसके अलावा इस साल अच्छी फसल भी होगी। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है। इस दिन घट स्थापना भी होगी।


ये भी पढ़ें-

Sheetala puja 2023: चैत्र मास में ही क्यों करते हैं शीतला माता की पूजा? जानें इस परंपरा में छिपे विज्ञान को


Palmistry: हथेली की कौन-सी रेखाएं बताती हैं आपको सरकारी नौकरी मिलेगी या बिजनेस में होगा फायदा?


Baby Shower: किस परंपरा का आधुनिक रूप है बेबी शावर, बच्चे के लिए ये क्यों जरूरी है? ये 5 बातें सभी को जानना चाहिए


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त