हरियाली अमावस्या 2024 पर 3 शुभ योग, कैसे करें पूजा? जानें मंत्र-कथा अन्य डिटेल

Hariyali Amavasya 2024: सावन की अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहते हैं। इस दिन शिवजी की पूजा और पितरों की शांति के लिए श्राद्ध, दान आदि करने का विशेष महत्व है। इस दिन पौधारोपण भी विशेष रूप से किया जाता है।

 

Manish Meharele | Published : Aug 1, 2024 5:43 AM IST

Hariyali Amavasya 2024 Details: सावन के महीने में कईं व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं, हरियाली अमावस्या भी इनमें से एक है। हरियाली अमावस्या पर शिवजी की पूजा का विशेष महत्व है। साथ ही इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और दान आदि भी किया जाता है। हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण भी विशेष रूप से किया जाता है। लोग प्रकृति के महत्व को समझें इसलिए उन्होंने हरियाली अमावस्या जैसे पर्वों की शुरूआत की। जानिए इस बार कब है हरियाली अमावस्या और इससे जुड़ी खास बातें…

कब है हरियाली अमावस्या 2024? (Kab Hai Hariyali Amavasya 2024)
पंचांग के अनुसार, इस बार सावन की अमावस्या 03 अगस्त, शनिवार की दोपहर 03 बजकर 50 मिनिट से शुरू होगी, जो 04 अगस्त, रविवार की शाम 04 बजकर 42 मिनिट तक रहेगी। चूंकि अमावस्या का सूर्योदय 4 अगस्त को होगा, इसलिए इसी दिन हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सर्वार्थसिद्धि, रवि पुष्य और श्रीवत्स नाम के 3 शुभ योग बनेंगे, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है।

Latest Videos

इस विधि से करें शिवजी की पूजा (Hariyali Amavasya Puja Vidhi-Mantra)
- हरियाली अमावस्या पर शिवजी की पूजा का महत्व है। 4 अगस्त, रविवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद पूजा-व्रत का संकल्प लें।
- शिव मंदिर में या घर पर ही महादेव की पूजा करें। पहले शिवलिंग का अभिषेक करें इसके बाद शुद्ध घी का दीपक जलाएं, हार-फूल चढ़ाएं।
- शिवजी को सफेद वस्त्र, रोली, चावल, अबीर-गुलाल, जनेऊ, नारियल बिल्व पत्र, आंकड़े के फूल, धतूरा आदि चीजें एक-एक करके चढ़ाते रहें।
- पूजा के दौरान ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करते रहें। अंत में भोग लगाएं और आरती करें। इस पूजा से आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है।

हरियाली अमावस्या की कथा (Hariyali Amawasya Ki Katha)
-किसी समय एक पराक्रमी राजा अपने बेटे-बहू के साथ किसी राज्य में रहते थे। एक दिन बहू ने चोरी से मिठाई खाई और कहा कि मिठाई चूहे ने खा ली। उसी महल में एक चूहा भी रहता था। उसे ये पता चला तो उसने रानी को सबक सिखाने की सोची।
- एक दिन राजा के महल में विशेष मेहमान आए, जिन्हें आलीशान कमरे में रुकवाया गया। चूहे ने बहू की साड़ी उनके कमरे में जाकर रख दी। जब राजा को इस बात का पता चला तो उसे अपनी बहू को महल से निकाल दिया।
- बहू जंगल में रहती और ज्वार उगाने का काम करती। वह रोज शाम को भगवान की पूजा कर, दीपक भी जलाती। एक दिन राजा जंगल से गुजरे तो उन्हें चमकदार दीपक जलता हुआ दिखाई दिया। राजा ने सैनिकों को उस दीपक को लाने भेजा।
- जब सैनिक वहां गए तो दीपक ने उन्हें बताया कि ‘मैं रानी का दीपक हूं। चूहे ने रानी की साड़ी मेहमानों के कमरें में रखी थी, जिसकी सजा रानी को मिल रही है। सैनिकों ने ये राजा को बताई। राजा ने बहू को महल में बुलवा लिया और सभी खुशी-खुशी राजमहल में रहने लगे।


ये भी पढ़ें-

Sawan 2024: शिवजी के वाहन हैं नंदी, इनके कान में क्या बोलते हैं भक्त?


कहां है वो ‘रहस्यमयी मंदिर’ है जो साल में सिर्फ एक दिन नागपंचमी पर ही खुलता है?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

'नफरत की दुकान और मोहब्बत का बोर्ड' गुस्से में क्यों आग बबूला हुए PM Modi
Arvind Kejriwal Resignation: केजरीवाल ने इस्तीफे की डेट का किया ऐलान, बताया क्या है आगे का प्लान
Lalbaugcha Raja Live Darshan | गणेश चतुर्थी 2024 | मुंबई गणेशोत्सव | LaLbaugcha Raja |
AAP LIVE: अरविंद केजरीवाल को 6 महीने बाद जमानत मिलने पर AAP समर्थकों ने जश्न मनाया
रांची में 'जावा' के साथ हुआ PM Modi का स्वागत, बताया दिलचस्प किस्सा