Narasimha Jayanti 2024 Upay: 21 मई को नृसिंह जयंती पर करें ये उपाय, टल जाएंगे बुरे दिन

Published : May 19, 2024, 04:15 PM IST
narsimha jayanti 2024

सार

Narasimha Jayanti 2024: हर साल वैशाख मास में नृसिंह चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व मई 2024 मे हैं। इस दिन भगवान नृसिंह की विशेष पूजा, उपाय आदि किए जाते हैं। 

Narasimha Jayanti 2024 Upay: धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान विष्णु ने अधर्म के नाश के लिए अनेक अवतार लिए, नृसिंह अवतार भी इनमें से एक है। हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को नृसिंह जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 21 मई, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन कुछ खास उपाय किए जाएं तो आने वाले संकटों से बचा जा सकता है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

इन मंत्रों करें जाप
नृसिंह चतुर्दशी पर यदि कुछ खास मंत्रों का जाप किया जाए तो भगवान नृसिंह प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के हर संकट को दूर करते हैं-
- ॐ श्री लक्ष्मी-नृसिंहाय
- ॐ क्ष्रौं महा-नृसिंहाय नम:
- ॐ क्ष्रौं नमो भगवते नरसिंहाय''

भगवान नृसिंह की पूजा करें
नृसिंह जयंती पर यानी 22 मई, मंगलवार को भगवान नृसिंह की विधि-विधान से पूजा करें। पीले वस्त्र अर्पित करें और पीले फूल चढ़ाएं। संभव हो तो पीले फलों जैसे आम, केले का भोग लगाएं। भगवान नृसिंह की स्तुति भी करें और 11 दीपकों से आरती करें। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

लक्ष्मी-नृसिंह का अभिषेक करें
4 मई को नृसिंह चतुर्दशी पर किसी बर्तन में लक्ष्मी-नृसिंह की प्रतिमा स्थापित करें और गाय के दूध से इनका अभिषेक करें। इस दूध में थोड़ा का केसर भी मिला लें तो और भी शुभ रहेगा। अभिषेक करते समय लक्ष्मी-नृसिंह मंत्रों का जाप भी करते रहें। इस उपाय से धन लाभ के योग बनते हैं। ये है लक्ष्मी नृसिंह मंत्र- ऊं श्री लक्ष्मी नृसिंहाय।

कालसर्प दोष के लिए ये उपाय करें
जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प योग है, उनके लिए नृसिंह चतुर्दशी का पर्व बहुत खास है। इस दिन ये लोग भगवान नृसिंह को एक मोरपंख चढ़ाएं और अपनी परेशानियां कम करने के लिए प्रार्थना करें। इस उपाय से कालसर्प दोष के प्रभाव में कमी आ सकती है।

भगवान नृसिंह को ठंडी चीजें अर्पित करें
भगवान नृसिंह का स्वभाव अत्यंत उग्र है, इसलिए इन्हें ठंडी चीजें विशेष रूप से चढ़ाई जाती हैं। चंदन भी इनमें से एक है। नृसिंह चतुर्दशी पर भगवान नृसिंह को चंदन का लेप लगाएं और ठंडी चीजों का भोग लगाएं। इस उपाय से आपके जीवन से निगेटिविटी दूर हो सकती है।


ये भी पढ़ें-

प्रेमानंद बाबा: ‘कौन-से काम करने वाले लोग अगले जन्म में पशु बनते हैं?’


Vaishakh Maas 2024: 21 से 23 मई का समय है विशेष शुभ, इन दिनों में क्या करें? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Recommended Stories

Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त