Ram Mandir Ayodhya: हर दुख दूर कर सकते हैं श्रीराम के ये 10 मंत्र, 22 जनवरी को करें जाप-जानें विधि भी

Published : Jan 16, 2024, 10:28 AM IST
Ram-Mantra

सार

Ram Mandir Ayodhya: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बने मंदिर में भगवान श्रीराम के बाल स्वरुप की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस मौके पर भगवान श्रीराम के मंत्रों का जाप करना बहुत ही शुभ रहेगा। ऐसा करने से आपका हर दुख दूर हो सकता है। 

Bhagwan Ram Ke 10 Mantra: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बने नवनिर्मित मंदिर में राम लला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कईं बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इस मौके पर देश भर में अनेक धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। यज्ञ-हवन होंगे और पूजा-पाठ भी किया जाएगा। भगवान श्रीराम की कृपा पाने के लिए मंत्र जाप भी एक आसान उपाय है। 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन के मौके पर इन मंत्रों का जाप करने से आपका हर दुख दूर हो सकता है। आगे जानिए कौन-से हैं ये मंत्र और इनके जाप की विधि…

ये हैं भगवान श्रीराम के 10 मंत्र (Bagwan Ram Ke Mantra)
1. रां रामाय नम:
2. ॐ जानकी वल्लभाय स्वाहा
3. ॐ नमो भगवते रामचंद्राय
4. ॐ रामाय धनुष्पाणये स्वाहा:
5. श्रीराम शरणं मम्।
6. ॐ रामचंद्राय नम:
7. ॐ रामभद्राय नम:
8. श्रीराम जय राम, जय-जय राम
9. ॐ दशरथाय विद्महे सीता वल्लभाय धीमहि तन्नो श्रीराम: प्रचोदयात्
10. राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे। सहस्रनाम तत्तुल्यं, रामनाम वरानने ॥

इस विधि से करें मंत्रों का जाप (Mantra Jaap Ki Vidhi)
- 22 जनवरी, सोमवार की सुबह स्नान आदि करने के बाद स्वच्छ कपड़े पहनें। घर में किसी साफ स्थान पर श्रीराम की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
- पहले भगवान श्रीराम की विधि-विधान पूजा करें। अबीर, गुलाल, सिंदूर आदि चीजें चढ़ाएं। फल-फूल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
- ऊपर बताए गए किसी एक मंत्र का जाप शुरू करें। मंत्र जाप के दौरान दीपक जलते रहना चाहिए। जाप के लिए तुलसी की माला का उपयोग करें।
- मंत्र जाप के दौरान मन पर नियंत्रण रखें। कम से कम 5 माला जाप अवश्य करें। इस तरह मंत्र जाप से आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है।


ये भी पढ़ें-

प्राण प्रतिष्ठा से पहले मूर्ति को पानी, अनाज, शहद में क्यों रखते हैं?


Paush Putrada Ekadashi 2024: कब है पुत्रदा एकादशी, 20 या 21 जनवरी को?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Recommended Stories

Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त