
Shivling Puja Rituals: इन दिनों भगवान शिव का प्रिय सावन मास चल रहा है जो 28 अगस्त तक रहेगा। इस महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। शिवजी की पूजा में बेलपत्र विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। मान्यता है महादेव को बेलपत्र चढ़ाने से हर मनोकामना पूरी हो सकती है। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने के कुछ खास नियम और मंत्र भी हैं। इन नियमों को ध्यान में रखते हुए अगर ये उपाय किया जाए तो और भी अधिक शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आगे जानिए शिवलिंग पर कितने बेलपत्र चढ़ाने चाहिए और उन्हें अर्पित करने का सही तरीका क्या है।
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर होगा चंद्रग्रहण, कब से कब तक रहेगा सूतक, क्या बहनें बांध सकेंगी राखी?
धार्मिक मान्यता के अनुसार शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने की कोई एक निश्चित संख्या नहीं है। पूजा में सबसे अधिक महत्व श्रद्धा और भक्ति का होता है। फिर भी शास्त्रों और परंपराओं में 3, 7, 11, 21, 51 और 108 जैसी संख्याओं में बेलपत्र अर्पित करना शुभ माना गया है। यदि प्रतिदिन पूजा कर रहे हैं तो कम से कम 3 बेलपत्र शिवलिंग पर जरूर चढ़ाना चाहिए।
ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? नोट करें राखी बांधने का मुहूर्त
धर्म ग्रंथों में बेलपत्र चढ़ाने का एक विशेष मंत्र बताया गया है। शिवलिंग पर ये बेलपत्र चढ़ाते समय ये मंत्र बोलने से महादेव की कृपा बनी रहती है-
त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रियायुधम्।
त्रिजन्मपापसंहारं एकबिल्वं शिवार्पणम्॥
अर्थ: तीन पत्तियों वाला यह बेलपत्र भगवान शिव के तीन नेत्र, तीन गुण और त्रिशूल का प्रतीक है। इसे अर्पित करने से तीन जन्मों के पापों का नाश होता है।
1. शिव पूजा में हमेशा तीन पत्तियों वाला (त्रिदलीय) बेलपत्र अर्पित करना श्रेष्ठ माना गया है।
2. बेलपत्र ताजा, साफ और बिना फटा हुआ होना चाहिए।
3. जिस बेलपत्र में कीड़े लगे हों या जो पूरी तरह सूख चुका हो, उसे भगवान शिव को अर्पित नहीं करना चाहिए।
4. पूजा से पहले बेलपत्र को स्वच्छ जल से धो लें और उसे इस प्रकार शिवलिंग पर रखें कि उसकी चिकनी सतह शिवलिंग की ओर रहे।
5. सोमवार, चतुर्दशी, पूर्णिमा, अमावस्या और रविवार को बेलपत्र नहीं तोड़ना चाहिए।
धार्मिक मान्यता के अनुसार बेलपत्र की तीन पत्तियां भगवान शिव के तीन नेत्र, त्रिशूल तथा ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक मानी जाती हैं। श्रद्धापूर्वक बेलपत्र अर्पित करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और साधक को सुख-समृद्धि, मानसिक शांति तथा जीवन की बाधाओं से मुक्ति का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। विशेष रूप से सावन के सोमवार, प्रदोष व्रत और महाशिवरात्रि पर बेलपत्र अर्पित करने का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।
धर्म ग्रंथों के अनुसार पहले से जमीन पर गिरा हुआ बेलपत्र भगवान शिव को नहीं चढ़ाना चाहिए। ऐसा बेलपत्र किसी भी पूजा के योग्य नहीं माना जाता। शिव पूजा के लिए ताजे टूटे हुए बेलपत्र का उपयोग करना चाहिए।
धर्म ग्रंथों के अनुसार वैसे तो शिव पूजा का कोई समय निश्चित नहीं है लेकिन फिर भी ब्रह्म मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त और प्रदोष काल शिव पूजा के लिए सबसे उत्तम समय माना गया है। इस दौरान ही शिवजी को बेलपत्र चढ़ाना चाहिए।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।