Aaj Ka Panchang 27 नवंबर 2025: नंदा सप्तमी आज, सूर्य बदलेगा राशि, जानें किस दिशा में यात्रा न करें?

Published : Nov 27, 2025, 01:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 27 नवंबर 2025

सार

27 November 2025 Ka Panchang: 27 नवंबर, गुरुवार को नंदा सप्तमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रमा के साथ राहु की युति बनने से ग्रहण दोष भी बनेगा, जिसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे पढ़ें आज का पंचांग।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 27 नवंबर 2025, गुरुवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन नंदा सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। देवी नंदा को देवी पार्वती का ही अवतार माना जाता है। साथ ही इस दिन सूर्यदेव की पूजा की भी परंपरा है। गुरुवार को ध्रुव, व्याघात, श्रीवत्स और वज्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानें किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Ketu Gochar 2025: केतु ने बदला नक्षत्र, 4 राशि वालों की बढ़ेगी मुसीबत-पैसों का होगा अकाल

27 नवंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार को चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही राहु स्थित है। राहु और चंद्रमा की युति होने से ग्रहण योग बनेगा। इस दिन शुक्र, सूर्य, और मंगल वृश्चिक राशि में, बुध (वक्री) तुला राशि में, गुरु कर्क राशि में (वक्री), शनि मीन राशि में (वक्री), केतु सिंह राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Rahu Gochar 2025: 10 साल बाद बढ़ेगी राहु की पॉवर, 5 राशि वालों की लगेगी लॉटरी-करियर में मिलेगी सक्सेस

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (27 November 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 01 बजकर 34 मिनिट से 02 बजकर 55 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

27 नवंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवारऋतु- हेमंत
नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:52 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 27 12:13 PM
चन्द्रास्त - Nov 27 11:44 PM

27 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (27 November 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 10:54 से दोपहर 12:14 तक
दोपहर 12:14 से 01:34 तक
दोपहर 01:34 से 02:55 तक
शाम 05:36 से 07:15 तक
सुबह 07:15 से 08:55 तक

27 नवंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 6:52 AM – 8:13 AM
कुलिक - 9:33 AM – 10:54 AM
दुर्मुहूर्त - 10:27 AM – 11:10 AM और 02:44 PM – 03:27 PM
वर्ज्यम् - 05:42 AM – 07:22 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम