Adipurush: किसने डिजाइन किया था रामसेतु, कितने दिनों में बनकर हुआ था तैयार?

Published : Jun 15, 2023, 05:13 PM IST
ramsetu

सार

Adipurush: आदिपुरुष मूवी 16 जून को पूरे देश में एक साथ रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर लोगों के मन में काफी उत्साह है। इसके ट्रेलर को देखकर लोगों के मन में काफी रोमांच है। फिल्म में कई बड़े सितारे पौराणिक पात्रों का किरदार निभा रहे हैं। 

उज्जैन. फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) 16 जून को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर में कई ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं जो काफी रोमांचक है। फिल्म में रामसेतु बनाते हुए भी दिखाया गया है। रामसेतु का वर्णन वाल्मीकि रामायण (Valmiki Ramayana) और श्रीरामचरित मानस (Shri Ramcharit Manas) के साथ-साथ अन्य कई ग्रंथों में भी मिलता है। रामसेतु के अवशेष आज भी दक्षिणी समुद्र तट पर देखे जा सकते हैं। आज हम आपको रामसेतु बनने की पूरी कथा बता रहे हैं…

श्रीराम को किसने दी थी रामसेतु बनाने की सलाह?
वाल्मीकि रामायण के अनुसार, जब श्रीराम को हनुमान ने बताया कि देवी सीता को राक्षसों के राजा रावण ने लंका नगरी में कैद किया हुआ तो वे तुरंत वानरों और भालुओं की सेना लेकर लंका नगरी पर आक्रमण करने निकल पड़े। दक्षिण के समुद्र तट पर आकर उन्होंने विशाल समुद्र को देखा तो कई दिनों समुद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए तपस्या की, जब समुद्र देव नही आए तो श्रीराम ने उसे सुखाने का निर्णय लिया। तभी समुद्र देवता प्रकट हुए और उन्होंने श्रीराम को पुल बनाने की सलाह दी।

कौन थे देवशिल्पी विश्वकर्मा के पुत्र, जिन्होंने डिजाइन किया रामसेतु?
समुद्र देवता ने ही श्रीराम को बताया कि आपकी वानर सेना मे नल-नील नामक के दो वानर हैं जो देवशिल्पी विश्वकर्मा के पुत्र हैं, वे समुद्र पर पुल बनाने की कला जानते हैं। तब श्रीराम के आदेश पर ही नल-नील ने समुद्र पर पुल बनाने की योजना बनाई और उसी के अनुसार सभी ने कार्य किए। देखते ही देखते 5 दिनों में असंभव सा दिखने वाला कार्य भी पूरा हो गया ।

किस दिन, कितना योजन बना रामसेतु?
वाल्मीकि रामायण में रामसेतु के बनने का पूरा वर्णन मिलता है। उसके अनुसार, वानर सेना को समुद्र पर पुल बनाने में कुल 5 दिन का समय लगा। पहले दिन 14 योजन, दूसरे दिन 20 योजन, तीसरे दिन 21 योजन, चौथे दिन 22 योजन और पांचवे दिन 23 योजन पुल बनाया था। 5 दिनों में कुल 100 योजन लंबाई का पुल समुद्र पर बनाया गया। यह पुल 10 योजन चौड़ा था। इसी पुल पर चलते हुए श्रीराम की सेना ने विशाल समुद्र को पार किया।


ये भी पढ़ें…

Adipurush: पुत्र प्राप्ति के लिए राजा दशरथ ने कौन-सा यज्ञ किया था, कैसे दिखते थे भगवान श्रीराम? जानें वाल्मीकि रामायण से


Jagannath Rath Yatra 2023: भगवान जगन्नाथ का रथ बनाने में कब और कैसे करते हैं सोने की कुल्हाड़ी का उपयोग?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।



 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम