Beliefs Related To Gold: सोना मिलना या खोना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें इससे जुड़ी और भी मान्यताएं

Published : Feb 17, 2023, 06:00 AM IST
Beliefs-Related-To-Gold

सार

Beliefs Related To Gold: हिंदू धर्म में कई तरह की मान्यताएं हैं। इन मान्यताओं के पीछे धार्मिक, मनोवैज्ञानिक, वैज्ञानिक या कोई ज्योतिषी कारण छिपा होता है, लेकिन बहुत कम ही लोग इसके बारे में जानते हैं। 

उज्जैन. सोना एक बहुमूल्य धातु है। इसका उपयोग आमतौर पर ज्वैलरी यानी गहने बनाने में किया जाता है। महिलाओं को सोने के गहने खासतौर पर पसंद होते हैं। सोना अक्सर शुभ मुहूर्त देखकर खरीदा जाता है ताकि ये लंबे समय तक घर में टिका रहे और सुख-समृद्धि लेकर आए। (Beliefs Related To Gold) ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोना देवगुरु बृहस्पति की धातु है। सोने के बारे में कहा जाता है कि सोना मिलना या खोना दोनों ही अशुभ होता है। और भी कई मान्यताएं सोने से जुड़ी हुई हैं। आज हम आपको सोने से जुड़ी इन्हीं मान्यताओं और इनके कारणों के बारे में बता रहे हैं जो इस प्रकार है…


सोना खोना या चोरी होना क्यों माना जाता है अशुभ?
जब भी किसी व्यक्ति का सोना या सोने का कोई आभूषण खो जाता है या चोरी हो जाता है तो इसे अपशकुन माना जाता है। इसके पीछे ज्योतिषिय कारण छिपा है। उसके अनुसार, सोना गुरु ग्रह की धातु है। ऐसा माना जाता है कि जब किसी पर गुरु ग्रह का अशुभ प्रभाव शुरू होता है तो सबसे पहले उसकी जमा पूंजी का नाश होता है। सोना भी जमा पूंजी के समान ही होता है। इसके बाद जीवन में गुरु ग्रह से संबंधित और भी अशुभ फल मिलने शुरू होते हैं जो लंबे समय तक बने रहते हैं। गुरु के अशुभ होने से वैवाहिक जीवन पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए कहते हैं कि सोना खोना या चोरी होना बहुत ही अशुभ होता है।


सोना मिलना क्यों माना जाता है अशुभ?
जिस तरह सोने का खोना या चोरी होना अशुभ माना जाता है उसी तरह इसका मिलना भी अशुभ माना जाता है। इसके पीछे भी ज्योतिषिय कारण छिपा है, उसके अनुसार सोना शुभ धातु है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है। लेकिन जो सोना हमारा न हो और हमें बिना मेहनत से प्राप्त हो, ऐसा सोना घर में अशांति लाता है, जिसके कारण परिवार में विवाद की स्थिति बनती है। इसलिए कहा जाता है कि सोना मिलना भी अपशकुन होता है।


सोना मिल जाए तो क्या करें?
यदि रास्ते में या और कहीं आपको सोने का कोई आभूषण मिल जाए तो इसे अपने उपयोग के लिए न रखें बल्कि इसे अपनी बहन या बेटी को दे दें। अगर ऐसा न करना चाहें तो किसी मंदिर में भी इसका दान कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस गहने के बेचकर आए हुए पैसों को धर्म-कर्म के काम में लगा सकते हैं, लेकिन भूलकर भी इन पैसों का उपयोग खुद की सुख-सुविधा के लिए न करें, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।



ये भी पढ़ें-

Hindu Tradition: रात को आटा गूंधकर रखना क्यों माना जाता है अशुभ, क्या है इससे जुड़ी मान्यताएं?


Mahashivratri 2023: चाहिए पैसा, संतान या सुख-समृद्धि तो महाशिवरात्रि पर करें रुद्राभिषेक, आपकी हर इच्छा होगी पूरी


Bhimashankar Jyotirlinga: भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग को लेकर महाराष्ट्र और असम सरकार का दावा, जानें क्या लिखा है शिवमहापुराण में?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम