Chandra Grahan 2024 Sutak Time: 25 मार्च को होली पर होगा चंद्र ग्रहण, जानें इसके पहले और बाद में क्या करें?

Published : Mar 24, 2024, 09:51 AM IST
lunar-eclipse-2024-4

सार

Chandra Grahan 2024: इस बार 25 मार्च, सोमवार को साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण होगा। खास बात ये है कि इसी दिन होली भी मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में ग्रहण से पहले और बाद में कईं खास काम किए जाते हैं। 

Chandra Grahan 2024 Details: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, सोमवार को होगा। ये एक उपछाया ग्रहण होगा जो भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसकी कोई भी मान्यता जैसे सूतक आदि नहीं माने जाएंगे। जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसकी मान्यता रहेगी। हिंदू धर्म में ग्रहण से पहले और बाद में कईं काम किए जाते हैं। आगे जानिए चंद्र ग्रहण से जुड़ी खास बातें…

कब से कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण? (Chandra Grahan 2024 Date-time)
ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, सोमवार की सुबह 10:21 से शुरू होगा, जो दोपहर लगभग 03:00 बजे तक रहेगा। इसे पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, आदि देशों में देखा जा सकेगा। जहां ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसकी मान्यता रहेगी।

चंद्र ग्रहण से पहले क्या करें? (Chandra Grahan Se Pahle Kya Kare)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण शुरू होने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते या दूर्वा जरूर डालें। ऐसा करने से ये चीजें ग्रहण के बाद भी खाने योग्य बनी रहेंगी। ये नियम सिर्फ पके हुए खाने पर ही लागू होता है। अगर पके भोजन में तुलसी के पत्ते न डाल पाएं तो इसे न खाएं।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें-क्या नहीं? (Chandra Grahan Mai Kya kare-kya nahi)
1. चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा न करें, मंत्र जाप कर सकते हैं।
2. चंद्र ग्रहण के दौरान सोए नहीं, बीमार हैं तो लेट सकते हैं।
3. चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन न करें, दवाई आदि ले सकते हैं।
4. ग्रहण के दौरान घर के मंदिर पर कोई कपड़ा ढंक दें या पर्दा लगा दें।
5. ग्रहण के दौरान स्त्री संग न करें और न ही ऐसे विचार मन में लाएं।

चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें? (Chandra Grahan Ke Baad Kya Kare)
1. ग्रहण के बाद सबसे पहले घर की साफ-सफाई करें। भगवान की प्रतिमाओं को स्नान करवाएं।
2. गाय का रोटी खिलाएं और अपने आस-पास के मंदिरों की भी साफ-सफाई करें।
3. स्वयं भी स्नान करें और गरीबों को अपनी इच्छा अनुसार दान करें।


ये भी पढ़ें-
 

जलती होलिका में डालें ये 5 चीजें, खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे


Holika Dahan 2024: होलिका की अग्नि से जानें कैसा रहेगा आने वाला साल?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 10 दिसंबर 2025: किस दिशा में यात्रा न करें? जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय
Unique Temple: इस मंदिर में आज भी गूंजती है श्रीकृष्ण की बांसुरी की आवाज, रहस्यमयी है ये जगह