दिल्ली-मुंबई में कब है धनतेरस 2024 का शुभ मुहूर्त? नोट करें अपने शहर की टाइमिंग

Published : Oct 27, 2024, 10:05 AM IST
dhanteras 2024 date

सार

Dhanteras 2024 Shubh Muhurat: दीपावली उत्सव की शुरूआत धनतेरस से होती है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा का महत्व है। साथ ही इस दिन यमराज को प्रसन्न करने के लिए दीपदान भी किया जाता है। 

Dhanteras 2024 Shubh Muhurat Details: दीपावली हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्योहार है। ये त्योहार 5 दिनों तक मनाया जाता है। इनमें से हर एक दिन का खास महत्व है। पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन रूप चतुर्दशी, तीसरे दिन लक्ष्मी पूजा चौथे दिन गोवर्धन पूजा और अंतिम दिन भाई दूज का पर्व मनाते हैं। दीपावली के पहले धनतेरस पर आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। जानें इस बार कब है धनतेरस और इसका क्या महत्व है।

कब है धनतेरस 2024?

धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 29 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार, धनतेरस पर ही भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर बाहर निकले थे। इसलिए इस दिन इनकी पूजा मुख्य रूप से की जाती है। शाम को अकाल मृत्यु से बचने के लिए यम दीपदान भी किया जाता है। ये सभी काम शुभ मुहूर्त देखकर किए जाते हैं। चंद्रोदय के अनुसार, हर शहर के शुभ मुहूर्त में आंशिक परिवर्तन हो सकता है। आगे नोट कीजिए देश के प्रमुख शहरों के अनुसार धनतेरस के शुभ मुहूर्त…

पुणे धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त

शाम 07:01 से रात 08:33 तक

दिल्ली धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त

शाम 06:31 से रात 08:13 तक

चेन्नई धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त

शाम 06:44 से रात 08०:11 तक

जयपुर धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त

शाम 06:40 से रात 08:20 तक

हैदराबाद धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त

शाम 06:45 से रात 08:15 तक

गुरुग्राम धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त

शाम 06:32 से रात 08:14 तक

चण्डीगढ़ धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त

शाम 06:29 से रात 08:13 तक

कोलकाता धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त

शाम 05:57 से 07:33 तक

मुंबई धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त

शाम 07:04 से रात 08:37 तक

बेंगलूरू धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त

शाम 06:55 से रात 08:22 तक

अहमदाबाद धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त

शाम 06:59 से रात 08:35 तक

नोएडा धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त

शाम 06:31 से रात 08:12 तक


ये भी पढ़ें-

Dhanteras 2024: गुड लक के लिए धनतेरस पर राशि अनुसार क्या खरीदें?


कब है धनतेरस 2024, इस दिन क्यों करते हैं भगवान धन्वंतरि की पूजा?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम