Guru Pushay Yog 2023: गुरु पुष्य संयोग 25 मई को, इस नक्षत्र में सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ?

Published : May 25, 2023, 10:00 AM IST
Guru-Pushay-Yog-2023

सार

Guru Pushay Yog 2023: इस बार 25 मई को गुरु पुष्य का दुर्लभ संयोग बन रहा है। गुरु पुष्य को खरीदी का महामुहूर्त कहते हैं। वैसे तो इस शुभ योग में किसी भी चीज की खरीदी की जा सकती है, लेकिन इसमें सोना खरीदने का विशेष महत्व माना गया है। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा गया है। ये नक्षत्र अलग-अलग वारों के साथ मिलकर कई शुभ योग बनाता है। (Guru Pushay Yog 2023) जब पुष्य नक्षत्र गुरुवार को होता है तो इसे बहुत ही शुभ मानते हैं। इस बार 25 मई, गुरुवार को पुष्य नक्षत्र शाम शाम 05:53 तक रहेगा। गुरुवार को पुष्य नक्षत्र होने से शुभ नाम का योग बनेगा। इसे खरीदी का महामुहूर्त भी कहते हैं। वैसे तो गुरु पुष्य के शुभ योग में कोई भी वस्तु खरीदी जा सकती है, लेकिन इस दौरान सोना खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। आगे जानिए गुरु पुष्य नक्षत्र का महत्व और इस शुभ संयोग में सोना खरीदना क्यों खास माना जाता है…

क्यों खास है गुरु पुष्य संयोग? (Importance of Guru Pushya Yoga)
ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र माने गए हैं। इनमें से पुष्य को इनका राजा कहा जाता है। इसका कारण है इसके शुभ गुण। इस नक्षत्र में खरीदी गई कोई भी चीज लंबे समय तक उपयोगी बनी रहती है और सुख-समृद्धि प्रदान करती है। देवगुरु बृहस्पति इस नक्षत्र के अधिष्ठाता देव हैं। सोना देवगुरु बृहस्पति की ही धातु है। देवगुरु बृहस्पति की धातु यानी सोना उसी के नक्षत्र में खरीदना इसलिए शुभ माना जाता है।

कौन है पुष्य नक्षत्र का स्वामी? (Who is the lord of Pushya Nakshatra?)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं। शनि के प्रभाव से ही इस नक्षत्र में की गई खरीदी को स्थायीत्व मिलता है। यानी वो वस्तु लंबे समय तक सुख-समृद्धि प्रदान करती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदता है या इसमें इनवेस्टमेंट करता है उसे कभी आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

ये हैं सोना खरीदी के शुभ मुहूर्त (Guru Pushya 25 May 2023 Shubh Muhurat)
25 मई, गुरुवार को शाम 05:53 तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, इसके पहले आप सोने की खरीदारी कर सकते हैं। ये हैं सोना खरीदी के शुभ मुहूर्त…
- सुबह 05:26 से 07:09 तक
- सुबह 10:35 से दोपहर 12:18 तक
- दोपहर 12:18 से 02:01 तक
- दोपहर 02:01 से 03:44 तक
- शाम 05:27 से शाम 05:53 तक



ये भी पढ़ें-

Good Luck Tips: रोज इन 5 पेड़-पौधों पर चढ़ाएं जल, दूर होगी पैसों की तंगी


पूजा करते समय दीपक का बुझना होता है अपशकुन, ऐसा हो तो क्या करें?


Nautapa 2023 Upay: 2 जून तक रहेगा नौतपा, इस दौरान ये उपाय करने से घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम