Sawan 2024 Somvar: सावन का दूसरा सोमवार 29 जुलाई को, जानें मुहूर्त और उपाय

Published : Jul 27, 2024, 11:16 AM ISTUpdated : Jul 29, 2024, 08:04 AM IST
Sawan-2024-Second-Somvar-shubh-muhurat

सार

Sawan 2024: भगवान शिव का प्रिय सावन मास 22 जुलाई से शुरू हो चुका है। इस महीने में आने वाले सभी सोमवारों का विशेष महत्व माना जाता है। जानें सावन 2024 का दूसरा सोमवार कब है? 

Sawan 2024 Ka Dusra Somvar Kab Hai: सावन भगवान शिव की भक्ति का महीना है। इस महीने में लोग अपने-अपने तरीकों से महादेव को प्रसन्न करने के उपाय करते हैं। इस बार सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 19 अगस्त तक रहेगा। सावन में आने वाले सभी सोमवार बहुत खास माने गए हैं। इस बार सावन 2024 में 5 सोमवार का संयोग बन रहा है। आगे जानिए सावन 2024 का दूसरा सोमवार कब है…

कब है सावन 2024 का दूसरा सोमवार? (Sawan 2024 Second Somvar Date)
सावन 2024 का दूसरा सोमवार 29 जुलाई को रहेगा। इस दिन श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि 05 बजकर 56 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि रात अंत तक रहेगी। ग्रह नक्षत्रों के संयोग से इस दिन वृद्धि, चर और सुस्थिर नाम के 3 शुभ योग बनेंगे। इन शुभ योगों में की गई पूजा का फल कई गुना होकर मिलता है।

सावन 2024 सोमवार शुभ मुहूर्त (Sawan 2024 Second Somvar Shubh Muhurat)
सावन के दूसरे सोमवार को यानी 29 जुलाई को पूजा के लिए कईं शुभ मुहूर्त रहेंगे। इसकी डिटेल इस प्रकार है-
सुबह 06:00 से 07:38 तक
सुबह 09:16 से 10:55 तक
दोपहर 12:07 से 12:59 तक
दोपहर 02:11 से 03:49 तक
शाम 05:28 से 07:06 तक

सावन सोमवार पर कौन-से 5 काम जरूर करें?
1. सावन के दूसरे सोमवार को यानी 29 जुलाई को शिवजी पूजा करें। यदि पूजा न कर पाएं तो एक लोटा जल ही चढ़ा दें। इससे भी भोलेनाथ की कृपा आप पर बनी रहेगी।
2. किसी गोशाला में हरा चारा दान करें। ऐसा न कर पाएं तो पैसों का दान भी कर सकते हैं।
3. सावन के दूसरे सोमवार को जरूरतमंद लोगों को अनाज, भोजन, कपड़े आदि चीजों का दान करें।
4. सोमवार की शाम बिल्व वृक्ष के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इससे महादेव की कृपा तो मिलेगी ही साथ ही धन लाभ के योग भी बनेंगे।
5. अपने आस-पास किसी शिव मंदिर में केसरिया ध्वज लगवाएं या मंदिर के पुजारी को दें ताकि समय आने पर वो इसे लगा सके।


ये भी पढ़ें-

Sawan 2024 Upay: धन लाभ के लिए कौन-सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए?


Sawan 2024: जानें मौत के 7 संकेत, जो शिवजी ने देवी पार्वती को बताए थे


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश