Amarnath Yatra 2024 Registration: कब से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, कैसे करें रजिस्ट्रेशन? जानें पूरी डिटेल

Amarnath Yatra 2024 date Registration: हिंदुओं की पवित्र अमरनाथ यात्रा के बारे में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने सूचना जारी की है। सूचना में बताया गया है कि इस बार ये यात्रा कबे शुरू होगी और इसका रजिस्ट्रेशन कैसे होगा?

 

Manish Meharele | Published : Apr 15, 2024 4:26 AM IST

Amarnath Yatra 2024 date Registration offline online process: अगर आप भी इस बार अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) हाल ही में यात्रा से संबंधित सूचना जारी कर ये बताया है कि इस बार ये यात्रा कब से शुरू होगी और कब तक रहेगी। साथ ही सूचना में इस बात की भी जानकारी है कि अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगा और इसकी पूरी प्रक्रिया क्या रहेगी।

कब से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा 2024?
अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अनुसार, इस बार अमरनाथ तीर्थ यात्रा 29 जून 2024 से शुरू होगी, जो 19 अगस्त 2024 तक चलेगी। यानी इस बार अमरनाथ तीर्थ यात्रा पूरे 52 दिनों तक चलेगी। यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान खराब मौसम और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।

कैसे करें अमरनाथ यात्रा 2024 का रजिस्ट्रेशन?
अमरनाथ तीर्थ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल 2024 से शुरू हो चुका है। जो लोग भी अमरनाथ तीर्थ यात्रा पर जाना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अगर आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने शहर की नामित बैंक शाखा पर जाना पड़ेगा। इसके अलावा मोबाइल एप्लिकेशन श्री अमरनाथजी यात्रा से भी रजिस्ट्रेशन हो सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान…
1. 13 साल से कम और 70 साल से अधिक उम्र के लोग यात्रा में शामिल नहीं हो सकता। इनके अलावा 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिला का भी यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा।
2. ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही माध्यमों से रजिस्ट्रेशन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
3. अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि होना जरूरी है।
4. ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए प्रत्येक यात्री का शुल्क 150 रुपये है।
5. यात्रा शुरू करने से पहले जम्मू-कश्मीर संभाग के किसी भी केंद्र से आरएफआईडी कार्ड लेना होगा। इसके बिना यात्रा की अनुमति नहीं होगी।


ये भी पढ़ें-

Hindu Tradition: खाना पचाने के लिए कौन-सा मंत्र बोलना चाहिए?

Kamda Ekadashi 2024: कब करें कामदा एकादशी व्रत, 18 या 19 अप्रैल? नोट करें सही डेट, पूजा विधि, मुहूर्त और आरती


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

Share this article
click me!