Palmistry: हथेली की ये रेखाएं बताती हैं कौन जाएगा विदेश, कमाएगा धन-संपत्ति?

Published : Sep 29, 2024, 02:25 PM IST
videsh yatra yog

सार

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, आपकी हथेली की रेखाएं बता सकती हैं कि आपके जीवन में विदेश यात्रा का योग है या नहीं। चंद्र पर्वत, चंद्र रेखा, भाग्य रेखा और जीवन रेखा - जानिए इन रेखाओं के क्या मायने हैं और कैसे ये आपकी विदेश यात्रा को प्रभावित करते हैं।

हथेली की रेखाओं में कईं ऐसे रहस्य छिपे होते हैं जिनके बारे में सिर्फ हस्तरेखा के जानकार ही बता सकते हैं। इन रेखाओं में हमारे भूत, वर्तमान और भविष्य से जुड़ी अनेक बातें लिखी होती हैं। बहुत से लोग विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, लेकिन उनकी ये इच्छा पूरी होगी या नहीं, इसके बारे में संशय बना रहता है। ऐसी स्थिति में हाथ की रेखाओं को देखकर इस पर विचार किया जा सकता है। आगे जानिए कैसे लोगों के जीवन में विदेश जाने का योग बनता है…

ये रेखा बताती है विदेश यात्रा के बारे में…
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के जीवन में विदेश यात्रा का योग है या नहीं, ये बात चंद्र पर्वत, चंद्र रेखा, भाग्य रेखा और जीवन रेखा को देखकर बताया जाता है। विद्वानों के अनुसार, हथेली में चंद्र पर्वत सबसे छोटी अंगुली के नीचे बुध पर्वत के बाद से शुरू होता है जो मणिबंध तक जाता है। इस पर मौजूद खड़ी रेखाएं चंद्र रेखाएं होती हैं। जानिए किन लोगों की किस्मत में होता है विदेश जाने का योग…

ये लोग जाते हैं विदेश
जिस व्यक्ति की हथेली में चंद्र पर्वत उठा हुआ, चिकना और अनेक रेखाओं के जाल से युक्त होता है, साथ ही इसके ऊपर गहरी लाल रेखाएं होती है, ऐसे लोग निश्चित रूप से अपने जीवन में कईं बार विदेश यात्राएं करते हैं। इन्हें जीवन का हर सुख मिलता है। ये बड़े अधिकारी या राजनेता भी हो सकते हैं।

किस्मत वाले होते हैं ये लोग
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, चंद्र पर्वत के बीच में यदि वर्ग (चौखाना) का निशान हो और भाग्य रेखा पर मछली के आकार का चिन्ह हो तो ऐसे लोग समुद्र के जरिए विदेश यात्रा करते हैं। ये नेवी में अधिकारी या बडे़ बिजनेस भी हो सकते हैं जिन्हें इस तरह की यात्राएं करना पसंद होता है।

ये लोग विदेश से कमाते हैं पैसा
जिस व्यक्ति की भाग्य रेखा साफ और स्पष्ट दिखाई देती है और अपने अंतिम स्थान पर गुरु पर्वत की ओर झुक जाए तो ऐसा व्यक्ति विदेशी जाकर पैसा कमाता है। कईं बार ऐसे लोग विदेश में ही बस जाते हैं और इनका जीवन भी वहीं गुजरता है। ये परिवार और समाज में खूब नाम कमाते हैं।

हथेली पर ये निशान भी होते हैं खास
जिस व्यक्ति की हथेली में चंद्र पर्वत पर मछली के आकार का चिह्न हो तो ऐसा व्यक्ति पढ़ाई-लिखाई के लिए विदेश जाता है। यदि इसी स्थान पर स्वस्तिक का निशान हो तो ऐसा विदेश में रहकर खूब धन, पद और प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। इनका जीवन बहुत ही सुखमय होता है।


ये भी पढ़ें…

‘जीभ’ देखकर जानें कैसी लड़कियां होती हैं लकी-किसे नहीं मिलता किस्मत का साथ?


किसे मिलेगी सरकारी नौकरी-बनेंगे बड़े अधिकारी? हथेली की इस रेखा में छिपा है राज


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश