Surya Grahan 2023: खत्म हुआ साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण, 15 दिन बाद होगा चंद्र ग्रहण

Published : Apr 20, 2023, 09:58 AM ISTUpdated : Apr 20, 2023, 01:03 PM IST
surya grahan live 2023

सार

Solar Eclipse 2023 Live:साल का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल, गुरुवार को शुरू हो चुका है। भारतीय समय के अनुसार ये ग्रहण लगभग 12.30 तक रहेगा। इस ग्रहण को नासा द्वारा यू ट्यूब पर लाइव दिखाया जा रहा है। 

ग्रहण होना एक आम खगोलीय घटना है, जो समय-समय पर होती रहती है। इस बार साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल, गुरुवार को होने रहा है। भारत में ये ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसकी कोई मान्यता नहीं मानी जाएगी। (Solar Eclipse 2023 Live Updates) भारतीय समय के अनुसार, ये ग्रहण सुबह 07.05 से शुरू होकर 12.29 पर समाप्त हो चुका है। 15 दिन के अंदर ही एक ग्रहण होगा जो कि चंद्र ग्रहण होगा।


भारत में नहीं दिखा ये ग्रहण
साल 2023 का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल, गुरुवार को होगा, लेकिन ये भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए यहां इसका सूतक भी नहीं माना जाएगा। भारतीय समय के अनुसार, 20 अप्रैल को होने वाला सूर्य ग्रहण सुबह सुबह 07.05 से शुरू होकर 12.29 पर समाप्त होगा।

किन देशों में दिखा ये ग्रहण?
ये सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, लेटिन अमेरिका, फिजी, दक्षिणी प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। कहीं से पूर्ण सूर्य ग्रहण तो कहीं आंशिक रूप से दिखाई देगा अलग-अलग देशों में इसके समय में अंतर आ सकता है। कहीं ये पूर्ण सूर्यग्रहण के रूप में कहीं आंशिक आंशिक चंद्रग्रहण के रूप में दिखेगा।

क्यों खास है ये ग्रहण?
20 अप्रैल को होने वाले ये ग्रहण बहुत ही खास है क्योंकि इस दिन ये 3 अलग-अलग रूप दिखाई देगा। वैज्ञानिक भाषा में इसे हाइब्रिड सूर्यग्रहण कहा जाता है जबकि सामान्य भाषा में इसे संकर सूर्य ग्रहण कहते हैं। ये एक दुर्लभ घटना है जो कई सालों में एक बार ही होती है।

5 मई को होगा चंद्र ग्रहण
साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई यानी वैशाख पूर्णिमा पर होगा। ये ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई धार्मिक मान्यता जैसे सूतक आदि नहीं मानी जाएगी।


ये भी पढ़ें-

Surya Grahan 2023: 5 बातें, जो इस सूर्य ग्रहण के बारे में जानना चाहिये


Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण में क्या करें और क्या करने से बचें?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम